Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

गूगल ने लाॅन्च किया इंडिक कीबोर्ड हिंदी समेत 10 भाषाओं को करेगा सपोर्ट

$
0
0
google indic keyboard

पिछले दिनों गूगल ने गूगल फोटोज समेत डाॅक्स, शीट्स, स्लाइड्, स्नैपसीड जैसे एंडराॅयड एप के लिए अपडेट किया था। वहीं अब कंपनी ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हिंदी कीबोर्ड एप लाॅन्च किया है। कंपनी द्वारा लाॅन्च किए गए इस कीबोर्ड एप को इंडिक कीबोर्ड नाम दिया गया है।

गूगल इंडिक कीबोर्ड एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जिसे उपभोक्ता मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात है कि इस कीबोर्ड में हिंदी समेत 10 रीजनल भाषाएं दी गई हैं। जिनमें असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़ि़या, पंजाबी, तमिल और तेलुगू भाषाएं शामिल हैं।

गूगल वाॅयस कर रहा आपकी वाॅयस रिकाॅर्ड, जानें कैसे करें डिलीट

गूगल इंडिक कीबोर्ड में कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। जिसमें ट्रांसलिटरेशन मोड दिया गया है। इसकी खासियत है कि इसमें उपयोगकर्ता के ओके गूगल (गूगल का वायस असिस्टेंट) के माध्यम से लिखे गए अंग्रेजी शब्द का आउटपुट हिंदी भाषा में उपलब्ध होगा।

इसके अलावा एप्लिकेशन में दिया गया हैंड राइटिंग फीचर अन्य किसी भाषा की बजाय केवल हिंदी भाषा को ही सपोर्ट करता है। इसकी मदद से उपयोगकर्ता सीधे फोन पर ही लिख सकते हैं। साथ ही यहां आपको हिंग्लिश मोड भी उपलब्ध होगा जो कि अंग्रेजी और हिंग्लिश शब्दों के बारे में जानकारी देता है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles