
फोन में ब्लूटूथ या कंप्यूटर के माध्यम से गाने डाउनलोड कर लेते हैं लेकिन यह पायरेसी (चोरी) है और इसमें गाने की क्विालिटी भी खराब रहती है। ऐसे में आप मोबाइल एप्लिकेशन का सहारा ले सकते हैं। इनके माध्यम से आप न सिर्फ बेहतर क्वालिटी के गाने डाउनलोड कर सकते हैं बल्कि जरूरत के अनुसार अपना कलेक्शन भी बना सकते हैं। बीजीआर इंडिया टीम बता रही है ऐसे ही पांच एप्लिकेशन जिनके माध्यम से आप आॅनलाइन और आॅफलाइन बेहतर म्यूजिक का अहसास कर सकते हैं।
रणवीर कपूर भी म्यूजिक के लिए सावन का उपयोग करते हैं। टीवी विज्ञापन में आप उन्हें देख सकते हैं। आॅनलाइन म्यूजिक का यह एप्लिकेशन बहुत ही शानदार है। इमसें हिंदी इंगलिश सहित कई भाषाओं के गाने उपलब्ध हैं और आप अपना प्ले लिस्ट बना सकते हैं। सावन का प्रो संस्करण है जहां से आप ऑफलाइन म्यूजिक के लिए गाने डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें 320केबीपीएस के हाई क्वालिटी गाने डाउनलोड होते हैं जो बेहतर म्यूजिक का अहसास कराने में सक्षम हैं।
विंक म्यूजिक: हिंदी एंड इंगलिश सॉन्ग
हाल में म्यूजिक का यह एप्लिकेशन बहुत ही लोकप्रिय हुआ है। इस म्यूजिक एप्लिकेशन को खास तौर से भारतीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें बाॅलीवुड और हाॅलीवुड सहित तमिल, तेलुगु, कन्नड और भोजपूरी गाने भी उपलब्ध हैं। इसमें भी आप न सिर्फ मुफ्त में आॅनलाइन गानों का कलेक्शन बना सकते हैं बल्कि वैध रूप से गाने खरीद और डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप्लिकेशन का उपयोग आप हिंदी में भी कर सकते हैं। विंक फ्री और विंक प्लस इसके दो अलग संस्करण हैं जिनके माध्यम से आप आॅफलाइन म्यूजिक डाउनलोड कर सकते हैं।
गाना: बॉलीवुड एंड हिंदी सॉन्ग
गाना में भी आप हिंदी, इंगलिश, मराठी और भोजपूरी सहित कई भाषाओं के गाने आॅनलाइन सुन सकते हैं। इसके अलावा आप रेडियो मिर्ची भी यहीं से एक्सेस कर सकते हैं। एप्लिकेशन में वीडियो साॅन्ग का भी विकल्प दिया गया है जहां आॅडियो साॅन्ग के अलावा वीडियो गाने भी देख सकते हैं। इसमें माई जोन का आॅप्शन है। यहां आप अपने पसंदीदा गानों का कलेक्शन बना सकते हैं। इसके गाना प्लस संस्करण से आप आॅफलाइन गाने डाउनलोड कर सकते हैं।
हंगामा: फ्री सॉन्ग एंड वीडियो
भारत के सबसे पुराने म्यूजिक एप्लिकेशन में एक हंगामा का नाम आता है। यहां पर आपको नए पुराने गानों की बड़ी कलेक्शन मिल जाएगी। इसमें बाॅलीवुड के अलावा भजन, पार्टी और भांगड़ा सहित कई तरह के कलेक्शन उपलब्ध हैं। इसके साथ ही एप्लिकेशन में सॉन्ग आईडी फीचर है जिसके माध्यम से यह गानों को सुन कर सर्च और डाउनलोड करने में सक्षम है। इसमें भी आप गानों का कलेक्शन बना सकते हैं और डाउनलोड कर आॅफलाइन में सुन सकते हैं।
गूगल प्ले म्यूजिक
नए एंडराॅयड फोन में यह एप्लिकेशन प्रीलोडेड आता है। कहीं भी बज रहे गानों को सुनकर ट्रैक करने में सक्षम है जिसे आप अपने फोन में सुन और डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप्लिकेशन में भी आॅनलाइन गाने सुनने का विकल्प दिया गया है। इसके साथ ही, आॅफलाइन में भी स्टोर करने का विकल्प है जिससे कि आप इंटरनेट से कनेक्ट न हों तो भी म्यूजिक सुन सकते हैं। पर्सनल म्यूजिक कलेक्शन में आप 50,000 से ज्यादा गाने स्टोर कर सकते हैं।