
प्रमुख मोबाइल फोन निर्माता कंपनी अल्काटेल ने नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी वनटच फ्लैश2 मॉडल को लान्च करने वाली है। इस फोन को 23 सितंबर को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाएगा और जल्द ही भारत में भी उपलब्ध होगा।
कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भेजा है। जहां तक अल्काटेल वनटच फ्लैश2 के स्पेसिफिकेशन की बात है तो फिलहाल इस बारे में कंपनी ने बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी है। अल्काटेल द्वारा भेजे गए इनवाइट में इतना बताया गया है कि वनटच फ्लैश2 में 5-इंच की स्क्रीन दी गई है।
अल्काटेल वनटच फ्लैश2 के इनवाइट से यह आशा की जा सकती है कि यह फोन इको फ्रेंडली होगा। कंपनी ने पावर आफ ग्रीन का जिक्र किया है। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी है कि इसमें ताकतवर कैमरा उपलब्ध होगा।
हाल ही में आयोजित आईएफए 2015 के दौरान भी अल्काटेल ने एक साथ कई डिवाइस का प्रदर्शन किया था। कंपनी ने स्मार्टफोन सेग्मेंट में वनटच पाॅप स्टार और वनटच पाॅप अप के साथ 17-इंच का एंडराॅयड टैबलेट वनटच एक्स को दिखाया था। इसके साथ की कंपनी ने आईएफए 2015 में एक स्मार्टवॉच का भी प्रदर्शन किया था। अल्काटेल के इस स्मार्टवॉच को अल्काटेल वनटच गो वाॅच नाम से प्रदर्शित किया गया था।