Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

जानें कैसे गूगल कीप में सुरक्षित होगा आपका नोट

$
0
0
Google-keep

जब आपके हाथ में स्मार्टफोन है तो फिर आपको भारी—भरकम नोट बुक और साथ में पेन लेकर चलने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन से ही सभी छोटे—बड़े काम को निबटा सकते हैं। रोजाना नोट बनाने के लिए ऐसा ही बेहतर एप्लिकेशन है गूगल कीप। इस एप्लिकेशन में आप न सिर्फ अपने रोजाना के जरूरी कामों को नोट कर सकते हैं बल्कि रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं।

गूगल कीप बेहद ही हल्का और आसान एप्लिकेशन है। हल्का इसलिए कि इसे ओपेन होने में न ज्यादा समय लगता है और आसान इसलिए कि ओपेन करने के साथ ही आप इसमें नोट बना सकते हैं। इसमें नया पेज ओपेन करने और लंबी चौड़ी प्रक्रिया अपनाने की आवश्यकता नहीं है।

एप्लिकेशन के शुरुआत में ही आपको बताया जाएगा कि किस तरह से इसका उपयोग करना है। हालांकि नया नोट बनाने के लिए बटन नीचे ही दिया होता है। इसे टच करते ही नोटपैड ओपेन हो जाता है।

नोटपैड में आप टाइटल देने के साथ नोट ​लिख सकते हैं। इसमें नोट के साथ ही फोटो और आॅडियो फाइल का भी उपयोग कर सकते हैं। आप चाहें तो फोटो उसी वक्त ले सकते हैं या गैलरी में उपलब्ध फोटोग्राफ को नोट के साथ इंटीग्रेट कर सकते हैंं। आॅडियो के साथ भी ऐसा ही है आप रिकॉर्ड कर सकते हैं या फिर गैलरी से नोट में इंटीग्रेट कर सकते हैं।

Google-keep-1

नोट के ऊपर में ही कलर, लेबल और कैमरा इत्यादि का बटन दिया गया है। आप चाहें तो अपने नोटपैड का रंग बदल सकते हैं। इसके साथ बनाए गए नोट को यहीं से शेयर भी कर सकते हैं। नोट के नीचे ही रिमाइंडर का बटन दिया गया है आप वहीं से उसे सेट कर सकते हैं।

रिमाइंडर में कमी यह है कि आप सुबह, दोपहर या शाम सेट कर सकते हैं लेकिन खास समय सेट नहीं कर सकते। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि नोट में बनाए गए लिस्ट को आप जैसे—जैसे चेक करते जाते हैं वह कट का निशान लगकर नीचे आ जाता है। आप चाहें तो फिर से उसे लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

आप अपने मोबाइल में बनाए गए नोट को गूगल कीप के माध्यम से कंप्यूटर, टैबलेट या किसी दूसरे मोबाइल में भी सिंक कर सकते हैं। ​कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि यदि आपको डेली नोट बनाते हैं तो यह एप्लिकेशन बेहद तेज और अच्छा है। हां, शुरुआत में इसे समझने में थोड़ा समय लग सकता है। गूगल कीप एप्लिकेशन को प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles