
असुस ज़ेनफोन 3 ज़ूम अब ताइवान में भी मिलना शुरू हो जाएगा। और ऐसा कहा जा रहा है कि इसे दुनियाभर के अन्य बाज़ारों में भी कुछ ही दिनों में पेश किया जाएगा।
पिछले महीने आसुस ज़ेनफोन 3 ज़ूम स्मार्टफ़ोन को ज़ेनफोन AR के साथ CES 2017 में पेश किया गया था और अब ये स्मार्टफ़ोन दुनियाभर में दस्तक देने के लिए तैयार है।
इसे भी देखें: मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस की स्पसेफिकेशन हुईं लीक, जानें इसके बारे में सबकुछ
आपको बता दें कि अब ये स्मार्टफ़ोन ताइवान में भी मिलना शुरू हो जाएगा। और ऐसा कहा जा रहा है कि इसे दुनियाभर के अन्य बाज़ारों में भी कुछ
ही दिनों में पेश किया जाएगा।
ताइवान में असुस ज़ेनफोन 3 ज़ूम की कीमत TWD 14,990 है, और अगर इसे डॉलर में देखें तो इसकी कीमत लगभग 489 डॉलर के आसपास है। कहा जा रहा है कि जब इस स्मार्टफ़ोन को US में पेश किया जाएगा तो इसकी कीमत ताइवान की कीमत के समान ही होने वाली है। हालाँकि असुस ने ने कहा है कि इस स्मार्टफ़ोन को Q1 में नार्थ अमेरिका में पेश किया जाएगा और इसकी कीमत यहाँ 399 डॉलर के आसपास होने वाली है।
इससे पहले चीन में भी इस स्मार्टफ़ोन की कीमत सामने आ चुकी है। अगर सीधे कीमत पर चलें तो इस स्मार्टफ़ोन असुस ज़ेनफोन 3 ज़ूम की कीमत CNY 3,699 लगभग Rs. 36,400 होगी. और ये कीमत के टॉप-एंड वैरिएंट यानी 128GB इंटरनल स्टोरेज और 4GB की रैम वाले वैरिएंट की कीमत इतनी होगी। हालाँकि अभी तक इसके हलकी फीचर वाले वैरिएंट की कीमत अभी सामने नहीं आई है।
अगर फ़ोन के कुछ स्पेक्स की चर्चा करें तो इसमें जो सबसे खास फीचर है वह इसकी 5000mAH क्षमता की बैटरी है। साथ ही यह काफी “पतला और हल्का” स्मार्टफ़ोन है। इसमें आपको 5.5-इंच की FHD डिस्प्ले आपको 1080×1920 पिक्सेल के साथ मिल रही है यह एक AMOLED डिस्प्ले है। जो आपको कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 के प्रोटेक्शन के साथ मिल रही है. इसके अलावा इसमें क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 625 प्रोसेसर भी मिल रहा है।
इस कैमरा आधारित स्मार्टफ़ोन में आपको ड्यूल-रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें आपको 12MP के दो कैमरा मिल रहे हैं। इसके अलावा इसमें ट्रिटेक+ऑटोफोकस सुस्तेम भी मिल रहा है। साथ ही इसमें एक 13MP का फ्रंट कैमरा भी आपको मिल रहा है।
इसे भी देखें: असुस ज़ेनफोन 3 ज़ूम की कीमत आई सामने, इतने का होगा ये स्मार्टफ़ोन
इसे भी देखें: लेईको ले2 के गोल्ड कलर वेरिएंट की पहली सेल आज