
पिछले कई दिनों से चर्चा है कि फरवरी में सैमसंग गैलेक्सी एस7 को लॉन्च किया जा सकता है। जैसे-जैसे दिन नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे इस बारे में चर्चाएं और ज्यादा हो रही हैं। आज भी गैलेक्सी एस7 से सम्बंधित एक खबर आई है।
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट वेबसाइट जाओबा पर यह जानकारी दी गई है कि सैमसंग दो स्मार्टफोन लाॅन्च करेगा। जिनमें एक सैमसंग गैलेक्सी एस7 जिसका माॅडल नंबर एसएम-जी930आर4 है जबकि दूसरा डिवाइस गैलेक्सी एस7 ऐज होगा। इस फोन का माॅडल नंबर एसएम-जी935आर4 है।
दी गई जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस7 में 5.1-इंच का स्क्रीन डिसप्ले होगा जो कि एनटूटू बैंचमार्क पर भी इसी स्क्रीन आकार के साथ लिस्ट हो चुका है। वहीं जाओबा पर लिस्ट हुए सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज में 5.5-इंच का स्क्रीन डिसप्ले दिया गया है। दोनों ही डिवाइस में एक समान स्क्रीन रेजल्यूशन हो सकता है। दोनों में क्यूएचडी 1440×2560पिक्सल रेजल्यूशन हो सकता है।
जानें अमेजन ग्रेट इंडियन सेल की 8 शानदार डील, मिल रही है छूट और कैशबैक आॅफर
जाओबा पर लिस्ट हुई जानकारी के अनुसार दोनों डिवाइस भारत में वैलिड आईएमईआई नंबर की टेस्टिंग के लिए हो चुके हैं। फिलहाल कंपनी द्वारा इन दोनों डिवाइस के बारे में आॅफिशियल तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। किंतु उम्मीद है कि यह फोन 21 फरवरी को सैमसंग के एक इवेंट के दौरान प्रदर्शित हो सकते हैं।