Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

लेनोवो के4 नोट पहली फ्लैश सेल खत्म, 60,000 यूनिट बेचने का दावा

$
0
0
lenovo-k4-note-india-launch-2

इस माह 5 जनवरी को लेनोवो ने भारतीय बाजार में के4 नोट मॉडल को पेश किया था। यह फोन अपने पुराने मॉडल के3 नोट का ही अपग्रेड संस्करण है। लेनोवो के4 नोट 19 जनवरी को पहली बार फ्लैश सेल के लिए गया था। वहीं आज भी यह फोन दोपहर 2 बजे सेल के लिए उपलब्ध हुआ।

दोनों दिन लेनोवो के इस फोन के लिए उपभोक्ताओं का खासा उत्साह देखने को मिला। कंपनी ने दावा किया है कि पहले दिन लेनोवो के4 नोट का 10,000 यूनिटस सेल के लिए उपलब्ध थे जो एक सेकेंड से भी कम समय में सेल हो गए।

वहीं आज के सेल के लिए काफी मात्रा में स्टॉक उपलब्ध था। इन दो दिनों में लेनोवो के4 नोट के 60,000 यूनिट सेल के हुए। कल पहली बार फ्लैश सेल के लिए यह फोन ईकाॅमर्स साइट अमेजन इंडिया उपलब्ध था जहां हैंडसेट के साथ वीआर हेडसेट बंडल था। परंतु आज के सेल में फोन के साथ वीआर हेडसेट बंडल में उपललब्ध नहीं था।

जल्द ही भारत में उपलब्ध होंगे एप्पल स्टोर

लेनोवो के4 नोट की कीमत 11,999 रुपए है जबकि कल वीआर के साथ इसे 12,499 में खरीदा जा सकता था। वहीं अब जो उपभोक्ता एनटीवीआर हेडसेट खरीदना चाहते हैं उन्हें इसके लिए 1,299 रुपए अतिरिक्त कीमत चुकानी होगी।

आज सेल के लिए 50,000 का स्टॉक था जो चंद मिनट में ही सेल होग गया। हालां​कि कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं ​दी कि आज का सेल कितने समय में पुरा हुआ। हां इतनी जानकारी जरूर दी कि पहली फ्लैश सेल (19 और 20 जनवरी) के लिए 4.8 लाख से ज्यादा के रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए थे।

1 फरवरी को लॉन्च होगा मोटोरोला का शटरप्रूफ फोन मोटो एक्स फोर्स

जो उपभोक्ता इस सेल में हिस्सा नहीं ले पाएं वह 27 जनवरी को होने वाली दूसरी फ्लैश सेल में भाग ले सकते हैं। 27 जनवरी से होने वाले सेल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू है। अमेजन इंडिया पर इसका रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles