
हाल ही में खबर आई थी कि गूगल के अगले नेक्सस फोन का निर्माण एलजी या हुआवई द्वारा नहीं बल्कि एचटीसी द्वारा किया जाएगा। साथ ही यह भी खबर थी कि एचटीसी एक साथ दो नेक्सस डिवाइस का निर्माण करेगा। वहीं आज एचटीसी नेक्सस फोन के कोडनेम की जानकारी सामने आई है।
एचटीसी नेक्सस डिवाइस के कोडनेम टी50 और टी55 होंगे। यह जानकारी एक ललाब टूफेर के ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी गई है। इस अकाउंट पर दी गई जानकारी के अनुसार एचटीसी न नेक्सस स्मार्टफोन पर कार्य कर रही है और फिलहाल इन दोनों नेक्सस फोन का गुप्त नाम टी50 और टी55 दिया गया है।
आशा है कि कोडनेम टी50 में 5-इंच की स्क्रीन होगी जबकि टी55 में 5.5-इंच की स्क्रीन होने की उम्मीद है। ट्विटर पर लीक हुए कोडनेम के साथ अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई है।
संजय कपूर के बाद अब विनीत तनेजा ने भी दिया माइक्रोमैक्स से त्यागपत्र
फिलहाल कंपनी द्वारा नेक्सस डिवाइस से जुड़ी कोई जानकारी अब तक मुहैया नहीं कराई गई है। गौरतलब है कि एचटीसी द्वारा 2010 में गूगल के नेक्सस वन स्मार्टफोन का निर्माण किया था जो कि गूगल का पहला नेक्सस स्मार्टफोन था। इसके बाद कंपनी ने 2014 में नेक्सस 9 टैबलेट का निर्माण किया था।
वहीं पिछले साल गूगल ने दो नेक्सस फोन लाॅन्च किए थे। जिनमें नेक्सस 5एक्स एलजी द्वारा निर्मित था जबकि नेक्सस 6पी का निर्माण हुआवई द्वारा किया गया था।