
अब एक बार फिर से एचटीसी गूगल के लिए नेक्सस फोन का निर्माण कर सकता है। इससे पहले कंपनी ने पहला नेक्सस फोन को बनया था जिसका नाम नेक्सस वन दिया गया था। वहीं खबर है कि इस बार कंपनी गूगल के लिए दो नेक्सस फोन का निर्माण कर सकती है।
गूगल ने पिछले साल दो नेक्सस स्मार्टफोन को लाॅन्च किया था जिसमें नेक्सस 5एक्स का निर्माण एलजी द्वारा किया गया था जबकि दूसरा फोन नेक्सस 6पी हुआवई द्वारा निर्मित था। ऐसे में कंपनी इस साल भी दो नेक्सस फोन लाने की योजना बना रही है।
चीनी सोशल नेटवर्किंंग साइट वेइबो पर गैजेटजरीना द्वारा यह यह जानकारी दी गई है। इस वेबसाइट का दावा है कि 2016 में गूगल के दोनों नेक्सस फोन को निर्माण एचटीसी द्वारा किया जाएगा।
2 फरवरी को लॉन्च हो सकता है मोटोरोला का ऐसा फोन जो फेंकने से भी नहीं टूटेगा
गौरतलब है कि पहले नेक्सस डिवाइस का निर्माण एचटीसी द्वारा जनवरी 2010 में किया गया था। इस नेक्सस फोन को एचटीसी नेक्सस वन था। इसके बाद कंपनी ने 2014 में नेक्सस 9 टैबलेट का निर्माण किया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल गूगल नेक्सस फोन दो अलग स्क्रीन आकार में उपलब्ध होंगे। एक फोन 5-इंच स्क्रीन में होगा जबकि दूसरा 5.5-इंच होने की उम्मीद है। पिछले साल लाॅन्च किए गए एलजी नेक्सस 5एक्स में 5.2-इंच का डिसप्ले है और हुआवई नेक्सस 6पी में 5.7-इंच का डिसप्ले के साथ उपलब्ध है।