Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

यह पावर बैंक तीन बार पूरी तरह से चार्ज कर सकता है आपके फोन को और कीमत सिर्फ 1,399 रुपए

$
0
0
oneplus-10000-power-bank-india

वनप्लस ने भारतीय बाजार में 10,000एमएएच का पावर बैंक लाॅन्च किया है जिसकी कीमत 1,399 रुपए है। यह पावर बैंक ईकाॅमर्स साइट अमेजन इंडिया के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

वनप्लस पावर बैंक अमेजन इंडिया पर आज दोपहर 2 बजे से उपलब्ध है। किंतु यह डिवाइस लिमिटेड स्टाॅक में ही उपलब्ध होगा। भारतीय बाजार में वनप्लस पावर बैंक ने लगभग चार महीने बाद फिर से दस्तक दी है।

वनप्लस 10,000एमएएच पावर बैंक में 10,000एमएएच लीथियम पॉलिमर बैटरी हैै। यह वजन में काफी हल्का है। यह पावर बैंक काले रंग में उपलब्ध होगा। डिवाइस में डुअल यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं जिसके माध्यम से उपभोक्ता एक समय में एक साथ दो डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।

जानें ताइवान के अपने गुप्त लैब में किस तरह की तकनीकी का इजाद कर रहा है एप्पल

वहीं डिवाइस में एलईडी इंडिकेटर दिया गया है। जिसकी सहायता से डिवाइस कितना चार्ज हुआ है इसकी जानकारी प्राप्त होती है। कंपनी के अनुसार यह पावर 6 घंटे में फुल चार्ज होने में सक्षम है। वनप्लस पावर बैंक पर उपभोक्ता को एक साल की मैनुफैक्चरिंग वारंटी उपलब्ध होगी।

वैसे वनप्लस ने अपनी दूसरी सालगिरह के सेलिब्रेशन के मौके पर कई खास घोषणाएं की है जिसमें कंपनी ने हाल ही वनप्लस एक्स का नया वैरियंट वनप्लस एक्स शैम्पेन एडिशन लाॅन्च किया है। इसके अलावा कंपनी ने प्रत्येक मंगलवार को वनप्लस एक्स की ओपेन सेल की भी घोषणा की है। यह पावर बैंक साधारण एंडरॉयड फोन को 3 बार पूरी तरह से चार्ज करने में सक्षम है।

वनप्लस ने लाॅन्च किया वनप्लस एक्स शैम्पेन एडिशन, 22 दिसंबर से बिक्री के लिए होगा उपलब्ध


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles