Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल करेगा एप

$
0
0
mobile-app-market

स्वतंत्र रूप से रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष एप का निर्माण किया गया है जोकि विभिन्न तरह की स्वास्थ्य जानकारी देने के साथ ही उनका मनोरंजन भी करेगा। इस एप के इस्तेमाल से उम्रदराज लोग अपने सेवा प्रदाताओं को लिखित और ध्वनि संदेशों के माध्यम से जानकारी भेज सकते हैं।

इस शोध के बारे में यूनिवर्सिटी ऑफ नोटर डेम्स के निदेशक भारतीय मूल के नीतेश चावला बताते हैं, “इस एप का निर्माण उम्रदराज लोगों को स्वतंत्र, स्वस्थ और खुशहाल रखने के उद्देश्य से किया गया है।”

‘ई-सीनियर केयर’ नाम का यह एप इनकी देखभाल कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी फायदेमंद है, इस एप की मदद से वह हर समय इन लोगों से जुड़कर सेहत की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

मोदी के ट्विटर पर 1.6 करोड़ फॉलोअर्स

यह एप इन लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए अलग-अलग की तरह की जानकारी प्रदान करता है। इसके अलावा मनोरंजन के लिए एप में क्रॉसवर्ड, सूडोकू पजल्स भी मौजूद हैं।

इस एप के पहले चरण का परीक्षण इंडियाना के दक्षिण बेंड इलाके में स्वतंत्र रूप से रह रहे वरिष्ठ नागरिकों पर किया गया है, आम जनता के लिए अभी यह उपलब्ध नहीं है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles