
गूगल ने अपने मैप सर्विस में 12 नए भारतीय शहरों को जोड़ा है। इसके माध्यम से अब यात्री गूगल मैप पर इन 12 शहरों के ट्रैफिक इनफाॅरमेशन (यातायात सूचना) ले सकते हैं। गूगल मैप में कोलकाता, कोयंबटूर, लखनऊ, सूरत, तिरुवनंतपुरम, इंदौर, लुधियाना, विसाखापतनम, नागपुर, कोच्ची, मदुरई और भोपाल जैसे शहरों को जोड़ा गया है।
गूगल मैप की ट्रैफिक इनफाॅरमेशन सेवा डेस्कटाॅप और मोबाइल दोनों पर उपलब्ध होगी। इस सेवा के माध्यम से आप रीयल टाइम ट्रैफिक की सूचना ले सकते हैं। अर्थात आप इन शरहों के किसी खास सड़क या हाइवे तक की वर्तमान ट्रैफिक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन 12 शहरों के साथ गूगल मैप पर भारत के कुल 34 शहरों की रीयल टाइम ट्रैफिक की सूचना ली जा सकती है।
यात्रा को सुगम बनाने के लिहाज से पेश किए गए गूगल मैप सेवा में भारत के लगभग सभी राष्ट्रीय राजमार्ग और राजमार्गों की सूचना उपलब्ध है। इसमें मैप पर सड़कों की वर्तमान ट्रैफिक का हाल आप जान सकते हैं, इसके साथ ही, यह आपको बेहतर रास्ता चुनने में भी मदद करेगा।
यात्रा के दौरान जब आप गूगल मैप को आॅन करते हैं तो उस पर एक रंगीन लेयर दिखाई देगा। यदि लेयर हरा है तो आशय है कि ट्रैफिक जाम नहीं है लेकिन जैसे-जैसे सड़क पर भीड़ बढ़ती जाएगी और गति धीमी होती जाएगी वैसे-वैसे लेयर का रंग बदलता जाएगा। धीमी गति में लेयर नारंगी रंग का हो जएगा जबकि ट्रैफिक जाम की स्थिति में लेयर लाल हो जायगा।
गौरतलब है कि इससे पहले गूगल भारत मे आॅफ लाइन मैप और हिंदी वाॅयस गाईड नेवीगेशन सहित कई सेवाएं लाॅन्च कर चुका है। अब कंपनी की कोशिश मोट्रो शहरों के अलावा छोटो शहरों में भी बेहतर नेवीगेशन सेवा मुहैया कराने की है।