Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

गूगल ने डूडल बनाकर याद किया मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण को

$
0
0
rk-laxman-google-doodle

भारत में यदि कार्टूनिस्ट का नाम आए तो सबसे पहले आरके लक्ष्मण का ​जिक्र आता है। भले ही आज वे हमारे ​बीच न हों लेकिन आम आदमी को लेकर बनाई गई उनके स्केच आज भी लोगों के जहन में जिंदा हैं। आज भारत के इस महान कार्टूनिस्ट का जन्मदिन है और इस मौके पर गूगल ने भी डूडल बनाकर उन्हें याद किया।

गूगल ने इस मौके पर एक खास डूडल बनाया है जिसमें आरके लक्ष्मण बैठे एक स्केच तैयार कर रहे हैं। गूगल ने इस डूडल में रंग नहीं भरा है और यह डूडल पूरानी ब्लैक एंड व्हाइट पत्र पत्रिकाओं की याद ताजा कर जाता है जहां से लक्षमण ने शुरुआत की थी।

एचटीसी वन ए9 बनाम एप्पल आईफोन 6एस, जानें कौन है बेहतर स्मार्टफोन

लक्ष्मण का जन्म 24 अक्टूबर, 1921 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहां के कुछ क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं में पार्ट टाइम कार्टून बनाकर की। परंतु उन्हें असली पहचान टाइम्स आॅफ इंडिया के नियमित कॉमिक स्ट्रीम ‘यू सेड इट’ से मिली। इस कॉलम में वे हर बार एक आम इंसान को दर्शाते थे जिनमें समाज के अलग-अलग मूद्दों को हल्के फुल्के कार्टून के साथ पेश किया जाता था। इस का​र्टून स्ट्रीप को इतना सराहा गया कि आज भी लोग उसे याद करते हैं।

11 एंडरॉयड स्मार्टफोन जो इस साप्ताह हुए लॉन्च

इसके अलावा आरके लक्ष्मण के स्केच प्रचलित टीवी धारावाहिक मालगुड़ी डेज के लिए भी याद किया जाता है। यह धारावाहिक उनके कार्टून के आधार पर तैयार किया गया था और इसे ​लिखा उनके भाई आरके नारायण ने था।

जानें कैसे करें एंडराॅयड ओएस 6.0 मार्शमेलो में क्विक सेटिंग मेन्यू कस्टमाइजेशन और गूगल ट्रांस्लेट का उपयोग

इस साल 26 जनवरी को इस मशहूर कार्टूनिस्ट का देहांत हो गया था। आरके लक्ष्मण के जन्मदिन पर इसरो ने भी उन्हें श्रद्धांजली दी है। इसरो द्वारा स्पेस को लेकर बनाए गए उनके अंतीम कार्टून के साथ ट्विट किया गया है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles