
कुछ दिन पहले ही गूगल ने अपने लोगो में बदलाव किया था। अब कंपनी ने अपने एंडरॉयड एप स्टोर जिसे गूगल प्ले स्टोर के नाम से जाना जाता है के डिजाइन में बदलाव किया है। हालांकि यह चर्चा पहले से ही थी कि गूगल प्ले स्टोर को नए डिजाइन में पेश करने वाला है। वहीं आज से कपंनी ने इसकी शुरुआत कर दी है। गूगल प्ले स्टोर का नया डिजाइन एंडरॉयड फोन के लिए उपलब्ध होने लगा है।
हालांकि डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है लेकिन एप्स डिसपले का तरीका बदल गया है। नए डिजाइन में कंपनी ने इसे और साफ—सुथरा व आसान बनाने की कोशिश की है। एप्लिकेशन को अब उपयोगिता और मनोरंजन के अनुसार रखा गया है।
गूगल के इस एप्लिकेशन ने भी बनाया रिकॉर्ड, 100 मिलियन से ज्यादा हुए उपभोक्ता
नए प्ले स्टोर में दो टैब दिए गए हैं- एप्स और इंटरटेनमेंट। इन एप्स के अंतर्गत आप कैटेगरी सर्च कर सकते हैं। जिसमें टाॅप चार्ट, फैमिली और गेम्स आदि शामिल हैं। वहीं इंटरटेमेंट सेक्शन में न्यूजस्टैंड, म्यूजिक, बुक्स, मूवी और टीवी आदि शामिल हैं।
गूगल प्ले स्टोर की इस नई थीम में उपभोक्ताओं को एनिमेशन देखने को मिलेगा। साथ ही गूगल ने रीड मोर आॅप्शन के उपर एंडराॅयड वियर के लिए एक आइकाॅन भी उपलब्ध कराया है। रीड मोर पर क्लिक करने पर आप एप की विस्तृत जानकारी पढ़ सकते हैं।
बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ विश्व का पहला क्लाउड फर्स्ट स्मार्टफोन
गूगल ने कुछ उपभोक्ताओं के लिए नए इंटरफेस का रोलआउट शुरू कर दिया है। जल्द ही यह सभी डिवाइस में उपलब्ध होगा।