
एंडरॉयड स्मार्टफोन में स्क्रीनशॉट लेने का तरीका बेहद ही आसान होता है। फोन में आप वॉल्यूम बटन और पावर बटन की मदद से स्क्रीनशॉट ले लेते हैं। परंतु क्या आपने कभी स्क्रीन रिकॉर्डिंग की है। जी हां, मैं स्क्रीन रिकॉर्डिंग की बात कर रहा हूं जहां आप फोन पर कुछ भी करेंगे और इसका वीडियो रिकॉर्ड होता जाएगा।
गूगल ने एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 4.4 किटकैट के साथ इस फीचर को पेश किया गया था लेकिन उस वक्त यह आसान नहीं था। परंतु गूगल ने एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 5.0 लॉलीपॉप के साथ इसे और भी आसान बना दिया। हालांकि लॉलीपॉप और किटकैट से पहले भी एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम में स्क्रीन रिकॉर्ड करने के एप्लिकेशन उपलब्ध थे लेकिन वे सिर्फ रूट किए गए फोन के साथ की कार्य करने में सक्षम थे।
परंतु नए एंडरॉयड फोन में स्क्रीन रिकॉर्ड करने के लिए फोन रूट करने की आवश्यकता नहीं है बल्कि एप्लिकेशन के माध्यम से ही संभव है। गूगल ने एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 5.0 लॉलीपॉप से स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर के लिए एप्लिकेशन बनाना और भी आसान कर दिया है।
कैसे करें पुराने एंडरॉयड फोन में नए एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो के फीचर्स का उपयोग
एजेड स्क्रीन रिकॉर्डर
एंडरॉयड फोन में स्क्रीन रिकॉर्ड करने के लिए आप ए टू जेड स्क्रीन रिकॉर्डर का उपयोग कर सकते हैं। यह एप्लिकेशन उपयोग में बेहद ही आसान है और रिकॉर्डिंग की इसमें लिमिट भी नहीं है। अर्थात असीमित रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
इसमें आप स्क्रीन को एचडी और फुलएचडी वीडियो में रिकॉर्ड कर सकते हैंं। वहीं खास बात यह कही जा सकती है रिकॉर्डिंग के दौरान बीच में आप पाउस भी कर सकते हैं। वीडियो के साथ यह एप्लिकेशन आॅडियो भी रिकॉर्ड करने में सक्षम है। रिकॉर्ड किए गए वीडियो को इसमें शेयर करने का भी विकल्प दिया गया है।
एप्लिकेशन में मैजिक बटन दिया गया है जिसके माध्यम से रिकॉर्डिंग के दौरान स्क्रीन पर यह पता करना मुश्किल हो जाएगा कि बैकग्राउंड में रिकॉर्डिंग हो रही है। इसके अलावा भी एप्लिकेशन को कई खास फीचर से लैस किया गया है।
एंडरॉयड फोन को अपडेट करने से पहले 4 खास बातों का रखें ध्यान
स्क्रीन रिकॉर्डर
इसके अलावा आप स्क्रीन रिकॉर्डर का भी सहारा ले सकते हैं। यह एप्लिकेशन उपयोग में आसान है और इसमें ज्यादा फीचर्स भी नहीं है। हां, इसमें भी आप असीमित रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। स्क्रीन रिकॉर्डर में कुछ अच्छे फीचर्स भी हैं जैसे रिकॉर्डिंग के वक्त टच को भी यह रिकॉर्ड करने में सक्षम है।
लॉलीपॉप स्क्रीन रिकॉर्डर
आप लॉलीपॉप स्क्रीन रिकॉर्डर एप्लिकेशन भी देख सकते हैं। उपयोग में यह भी बेहद शानदार है। इंस्टॉल करने के बाद आपके सामने तीन आॅप्शन होते हैं। पहले आॅप्शन में आप यह सेट कर सकते हैं कि किस रेजल्यूशन में रिकॉर्ड करना चाहते हैं। वहीं दूसरे आॅप्शन में आप यह सेट कर सकते हैं कि रिकॉर्डिंग क्षैतिज अवस्था में करनी है या लंबवत। तीसरा और अंतिम विकल्प है साउंड का। आप चाहें तो रिकॉर्डिंग में साउंड इनेबल कर सकते हैं अन्यथा उसे आॅफ भी रख सकते हैं।
कैसे लें अपने एंडराॅयड स्मार्टफोन का बैकअप
रिकॉर्ड की गई फाइल को आप फोन या एसडी कार्ड में सेव कर सकते हैं। उपयोग के दौरान टच को भी रिकॉर्ड करने में सक्षम है।