
फेस्टिवल सीजन में लेनोवो ने भारतीय बाजार में तीन नए डिवाइस फैब प्लस, योगा टैब 3 और टैब2 ए7-20 लाॅन्च किए हैं। लेनोवो फैब प्लस और टैब 2 ए7-20 आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। वहीं योगा टैब 3 अक्टूबर के अंत तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
लेनोवो फैब प्लस भारत में आॅनलाइन प्लेटफाॅर्म पर एक्सक्लूसिवली अमेजन इंडिया के माध्यम से उपलब्ध होगा। वहीं आॅफलाइन के लिए कंपनी ने क्रोमा और रिलायंस स्टोर्स से साझेदारी की है। फैब प्लस की कीमत 20,990 रुपए है।
फैब प्लस का उपयोग उपभोक्ता टैबलेट व स्मार्टफोन के रूप में कर सकते हैं। 4जी एलटीई कनेक्टिविटी से लैस इस डिवाइस में 6.0-इंच का डिसप्ले दिया गया है। डिवाइस में 2जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मैमोरी है।
29 अक्टूबर को लॉन्च होगा वनप्लस एक्स
वहीं लेनोवो टैब2 ए7-20 भारतीय बाजार में लेनोवो डाॅट काॅम के अलावा एक्सक्लूसिवली ईकाॅमर्स साइट स्नैपडील पर उपलब्ध होगा। कंपनी द्वारा कम बजट में पेश किए गए इस डिवाइस की कीमत 5,499 रुपए है। 4जी एलटीई तकनीक से लैस यह टैबलेट 8.9एमएम स्लिम है। डिवाइस में 7.0-इंच का डिसप्ले है।
इसके अलावा अन्य डिवाइस योगा टैब 3 में अक्टूबर के अंत तक बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 16,999 रुपए है। योगा टैब 3 में 180 डिग्री का रोटेटिंग कैमरा दिया गया है। साथ ही इस डिवाइस की खासियत इसकी बैटरी है। कंपनी के अनुसार बैटरी की लाइफ 20 घंटे है। इसके अलावा इसमें एक और खासियत है कि यह टैबलैट एनीपैन तकनीक से लैस है। यानि उपभोक्ता इसमें किसी भी पेन का उपयोग कर सकते हैं।
माइक्रोमैक्स के इन फोंस में मिलेगा व्हाट्सएप के लिए मुफ्त डाटा पैक