
उम्मीद है कि मोटोरोला नई मोटो 360 स्मार्टवाॅच को बर्लिन में होने वाले आईएफए इवेंट में प्रदर्शित कर सकती है। किंतु इस वाॅच के लाॅन्च से पहले ही इससे जुड़े कई लीक सामने आ चुके हैं। हाल ही में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक मेें नई मोटो 360 दो साइज में उपलब्ध होगी।
इविलिक्स ने नई मोटो 360 के फोटो शेयर कर यह जानकारी दी है। वैसे इससे पहले भी यह खबर आ चुकी है कि एप्पल की तरह ही मोटो 360 स्मार्टवाॅच भी इस बार दो आकार में उपलब्ध होगी।
नई मोटो 360 स्मार्टवाॅच में मेटल स्ट्रेप और लेदर स्ट्रेप दी गई है। वहीं उम्मीद है कि इसमें कई कस्टमाइजेशन आॅप्शन भी उपलब्ध होंगे। अभी तक कंपनी द्वारा इसकी कोई आॅफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
कुछ समय पहले नई मोटो 360 स्मार्टवाॅच की जानाकरी लीक हुई थी जिसके मुताबिक यह आकार में उपलब्ध होने वाली इन स्मार्टवाॅच का नाम मोटो 360एल और मोटो 360एस हो सकता है। मोटो 360एल में 375एमएएच बैटरी और मोटो 360एस में 270एमएच बैटरी हो सकती है। डिवाइस को एस और एल नाम इसकी बैटरी क्षमता के आधार पर दिया गया है।
नई मोटो 360 के अलावा मोटो 360 स्पोर्ट भी बाजार में आ सकती है और अपलिक्स द्वारा इसकी इमेज भी ट्विट की गई है। जिसमें मोटो 360 स्पोर्ट स्मार्टवाॅच तीन अलग रंगों में उपलब्ध है। वहीं राउंड आकार की इस स्मार्टवाॅच में एक पावर बटन भी दिया गया है। फिलहाल इस स्मार्टवाॅच से जुड़ी अन्य कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।