Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

एडवांस फोकस फीचर के साथ लॉन्च होगा सोनी एक्सपीरिया जेड 5, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

$
0
0
sony-xperia-z5-teaser

सोनी यह पहले ही घोषणा कर चुकी है कि 2 सितंबर को होने वाले आईएफए इवेंट का संचालन करेगी। वहीं अब खबर है कि इस इवेंट में कंपनी की योजना एक्सपीरिया जेड5 और एक्सपीरिया जेड5 काॅम्पैक्ट प्रदर्शित करने की है।

ट्विटर के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी इस इवेंट में एडवांस फोकस के साथ स्मार्टफोन प्रदर्शित करने के लिए तैयार है। उम्मीद है कि आने वाले एक्सपीरिया स्मार्टफोंस में हाइब्रिड आॅटोफोकस फीचर हो सकता है। जिसे पहली बार एक्सपीरिया एम5 में पेश किया गया था।

वहीं अब नए एक्सपीरिया सीरीज में सोनी का हाइब्रिड आॅटोफोकस उपलब्ध होगा जिसमें कंट्रास्ट आधारित आॅटोफोकस और फेस डिटेक्शन जैसी सुविधा शामिल होगी। वहीं कुछ दिन पहले एक्सपीरिया जेड5 के फोटो भी लीक हुए थे।

खबरों के अनुसार सोनी एक्सपीरिया जेड5 में 5.5-इंच का डिसप्ले है। उम्मीद है कि यह फोन क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 820 प्रोसेसर पर कार्य करेगा। फोन में 3जीबी रैम हो सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 21-मेगापिक्सल रीयर और 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा।

जानकारी के अनुसार सोनी एक्सपीरिया जेड5 और एक्सपीरिया जेड5 काॅम्पैक्ट में पावर बटन के पास ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी उपलब्ध होगा। यह पहली बार होगा कि फोन में दाईं ओर पावर बटन के पास फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles