
यह बात पिछले कई माह से चर्चा में है कि हुआवई इस बार गूगल नेक्सस फोन का निर्माण कर रहा है। फोन से सम्बंधित कई जानकारियां भी लीक हुई हैं। वहीं आज एक और लीक सामने आई है जिसमें फोन से सम्बंधित कई नए फीचर सामने आए हैं।
आॅनलीक्स ने ट्विटर के माध्यम से हुआवई नेक्सेस (2015) के फीचर्स की जानकारी दी है। जिसके अनुसार यह फोन 6.6 एमएम से 8.5 एमएम तक पतला हो सकता है। आॅनलीक्स की जानकारी के मुताबिक फोन में 5.7-इंच का डिसप्ले होगा तथा फ्रंट फेसिंग कैमरे के अलावा इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट हो सकता है।
अफवाहों के अनुसार हुआवई नेक्सस में उपयोग किया गया यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट तीव्र गति से चार्ज करने मेें सक्षम है। इसके अलावा फोन में क्वाडएचडी एमोलेड डिसप्ले हो सकता है। वहीं यह फोन स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर कार्य करेगा। फोन में 21-मेगापिक्सल कैमरा हो सकता है।
वैसे हाल ही में सूत्रों द्वारा बीजीआर इंडिया को दी गई जानकारी के अनुसार हुआवई नेक्सस (2015) दुनिया का पहला ग्लोबल एलटीई स्मार्टफोन होगा। जानकारी के मुताबिक यह यह फोन चार रंगों में उपलब्ध होगा और इसका आकार लगभग आईफोन 6 प्लस के बराबर हो सकता है।
हुआवई के अलावा गूगल एलजी की साझेदारी एलजी के साथ भी है जिसमें नेक्सस डिवाइस पेश हो चुके हैं। पहले लीक हुई जानकारी के अनुसार हुआवई के नेक्सस फोन में 4जीबी और 64जीबी इंटरनल मैमोरी हो सकती है।