
हालाँकि रिलायंस जियो इस साल मार्च तक 100 मिलियन यूजर्स का कीर्तिमान छूने से कुछ ही पीछे हैं लेकिन अभी भी कंपनी को कॉल ड्राप की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है।
रिलायंस ने कहा है कि रिलायंस जियो ने कुछ ही समय में बड़े बड़े कीर्तिमान बनाये हैं और अब इसने एक नया रिकॉर्ड सेट किया है, रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर अब 72.4 मिलियन को पार कर गई है। हालाँकि कंपनी का कहना है कि अभी भी उसे कॉल ड्राप की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है।
इसे भी देखें: लॉन्च से पहले ही सैमसंग गैलेक्सी J7 (2017) स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफ़िकेशन बेंचमार्क साइट पर हुए लीक
आपको बता दें कि इसके लिए कंपनी ने एयरटेल पर अपनी ऊँगली उठाते हुए कहा है कि जियो का कॉल ड्राप रेट उतना ही बना हुआ है क्योंकि एयरटेल की ओर से उसे वैसा सपोर्ट नहीं मिल रहा है जैसा उसे चाहिए, आंकड़ो की माने तो रिलायंस जियो के 1,000 में से 175 कॉल अभी भी फ़ैल हो रहे हैं। और ये आंकड़े जियो से एयरटेल पर किये गए कॉल्स से सामने आये हैं। इसपर रिलायंस ने कहा है कि 175 कॉल्स के फ़ैल होने का आंकड़ा बहुत ही विशाल है क्योंकि अगर 1,000 से महज़ 5 कॉल्स के फ़ैल होने को ही स्वीकार किया जा सकता है। यानी कहा जा सकता है कि ये आंकड़ा बहुत विशाल है। और हम यह भी जानते हैं कि रिलायंस जियो के अस्तित्त्व में आने के बाद से एयरटेल के साथ उसकी अनबन निरंतर चल रही है।
इसके अलावा रिलायंस ने अपनी एक स्टेटमेंट में कहा है कि, “जियो ने अपने महज़ 4 महीने के इस काल में 31 दिसम्बर 2016 तक 72.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स का एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।”
आपको बता दें कि अपने लॉन्च यानी 5 सितम्बर 2016 के बाद से महज़ 83 दिन के समय में रिलायंस जियो ने 50 मिलियन सब्सक्राइबर्स को अपनी ओर आकर्षित कर लिया था। इसके बाद से हर दिन रिलायंस जियो के खाते में 6 लाख यूजर्स जुड़ रहे हैं। और अब इस नए रिकॉर्ड के बाद कहा जा सकता है कि रिलायंस जियो दुनिया की पहली ऐसी कंपनी बन गई है इतने कम समय में इतने लोगों ने पसंद किया हो। इसके अलावा अगर आपको ट्राई की एक रिपोर्ट के बारे में बताये तो महज़ अक्टूबर में महीने में ही रिलायंस जियो को 19।6 मिलियन सब्सक्राइबर्स मिली थे। ये आंकड़ा महज़ एक महीने का है।
इतनी तेज़ी से बढ़ते इस यूजर बेस का एक कारण जियो की ओर से दिए जा रहे फ्री डाटा, कॉल और अन्य चीजें हैं, जो लोगोंन को जल्दी और बड़े पैमाने पर अपनी ओर आकर्षित कर रहे है। जैसे कि जियो के वेलकम ऑफर की घोषणा के बाद तो मानों बाज़ार में हंगामा सा मच गया था, और अब जियो ने न्यू ऑफर के तहत इस वेलकम ऑफर में कुछ बदलाव करके 31 मार्च 2017 तक इसे बढ़ा दिया है।
हालाँकि जियो की शिकायत के बाद से अन्य प्रतिद्वंदी टेलीकॉम कंपनियों पर ट्राई की ओर से जुर्माना भी किया गया है लेकिन इसका अभी तक कोई हल नहीं निकला है। अब देखना यह है कि क्या कॉल ड्राप की इस समस्या से जियो के यूजर बेस पर कोई असर पड़ता है या जल्द ही वह एक नए आंकड़े के साथ हाज़िर होता है।
इसे भी देखें: ओप्पो का नया स्मार्टफ़ोन R6091 GFXबेंच बेंचमार्क पर आया नज़र
इसे भी देखें: एलजी जी6 होगा ‘कूलेस्ट स्मार्टफोन’, जानें क्यों