Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

शाओमी मी 6 में होगा मी नोट 2 की तरह डुअल ऐज ​कर्व्ड डिसप्ले

$
0
0
Xiaomi-mi-6-image-leak

शाओमी द्वारा इसी साल मी नोट 2 को लॉन्च किया गया जिसमें डुअल ऐज कर्व्ड डिसप्ले और ग्लास डिजाइन का उपयोग किया गया। वहीं अब कंपनी इसी डिजाइन के साथ मी 6 को लॉन्च करेगी।


शाओमी के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 6 को लेकर अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। शाओमी मी 6 स्मार्टफोन कंपनी के मी 5 का ही नया वेरियंट हो सकता है। उम्मीद है कि मी 6 तीन अलग-अलग वेरियंट में उपलब्ध होगा, जिनके प्रोसेसर के भिन्नता होगा। किंतु सामने आई नई जानकारियों के अनुसार यह नया स्मार्टफोन मी नोट का छोटा वर्जन हो सकता है जिसे इसी साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।

मी नोट 2 कंपनी द्वारा पिछले साल लॉन्च ​किए गए मी नोट का सफल वेरियंट है। इस स्मार्टफोन में खास फीचर्स के तौर पर 3डी ग्लास डिजाइन का उपयोग किया गया था। इसमें सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज के समान डुअल ऐज कर्व्ड डिसप्ले दिया गया है। वहीं अब चाइना की टिप्सटर वेबसाइट वेइबो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन का डिजाइन और लुक मी नोट 2 के समान होगा और इसका छोटा होगा। मी नोट 2 में 5.7-इंच का डुअल ऐज फ्लैक्सिबल ओएलईडी डिसप्ले दिया गया है जबकि मी 6 में 2.5डी कर्व्ड डिसप्ले का उपयोग होगा। हालांकि अभी तक मी 6 की स्क्रीन आकार के बारे में स्पष्ट तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। किंतु दी गई जानकारी में मी 6 के लुक को मी नोट 2 के समान बताया गया है। वहीं कुछ अन्य लीक खबरों के अनुसार यह स्मार्टफोन मी 5 का अपग्रेड वर्जन होगा। मी 5 में 5.15-इंच का फुल एचडी डिसप्ले दिया गया है।

सामने आई जानकारियों के अनुसार मी 6 तीन कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा। जिनमें काला, सफेद और नीला शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में मेटल बैक के साथ डुअल टोन डिजाइन का उपयोग होगा। वहीं हाल ही में लीक हुई खबरों के मुताबिक मी 6 क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर पेश होगा और इसमें क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट उपलब्ध होगा। उम्मीद है कि यह नया चार्जिंग सपोर्ट केवल पांच मिनट की चार्जिंग में पांच घंटे का बैकअप देने में सक्षम है। मी 6 स्मार्टफोन यूएसबी टाइप सी आधारित स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा इसमें 6जीबी रैम भी हो सकती है।

जानकारियों के अनुसार मी 6 में फिजिकल होम बटन होगा जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर इंबेडेड हो सकता है। यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरियंट 128जीबी और 256जीबी में उपलब्ध हो सकता है। मी 6 एंडरॉयड 7.0 नुगट और एंडरॉयड 7.1 नुगट पर पेश हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल रीयर कैमरा होगा। जिसमें 4के वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के अलावा डुअल टोन एलईडी फ्लैश उपलब्ध होगा। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 4-मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।

वहीं शाओमी मी 6 के बारे में सामने आई एक और खास जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन अप्रैल 2017 में होगा। कुछ दिनों पहले आई लीक खबर के मुताबिक कंपनी इसे 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के दिन लॉन्च कर सकती है। किंतु अब खबर है कि कंपनी इसे और भी जल्द यानि 14 फरवरी के बजाय 6 फरवरी को लॉन्च कर सकती है। शाओमी मी6 स्मार्टफोन 6 फरवरी को हो सकता है लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन और फीचर्स


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles