Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

ट्विटर पर विदेश मंत्रालय के 10 लाख फॉलोअर्स

$
0
0
twitter-logo

देश के विदेश मंत्रालय के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख से अधिक हो गई है।


विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता का एक और मुकाम हासिल कर लिया है। मंत्रालय के ट्विटर हैंडल ‘एटदरेटडिप्लोमेसी’ के दस लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, “डिजिटल उपलब्धियों के साल में एक और उपलब्धि! हमारे ‘एटदरेटडिप्लोमेसी’ के दस लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं।” मंत्रालय को इस साल सोशल मीडिया के प्रयोग के लिए डिजिटल इंडिया अवॉर्ड भी मिला था।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके विदेशों में परेशानी में फंसे भारतीयों की मदद करने और उनके मंत्रालय से जुड़ी किसी भी मदद के लिए विश्वभर में सराहना की गई है। ट्विटर पर उनके फालोअर्स की संख्या 68 लाख हो चुकी है। मंत्रालय ने शुक्रवार को एक नई सेवा ‘ट्विटर सेवा’ शुरू की जिसके जरिए नागरिकों के ट्वीट्स का तत्काल, पारदर्शी और बड़े पैमाने पर जवाब दिया जा सकेगा।

ट्विटर सेवा के साथ विदेशों में भारतीय दूतावासों के 198 और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों के 29 ट्विटर खाते जोड़े गए हैं। इस सेवा के माध्यम से जनता के सवालों और शिकायतों का प्रभावशाली ढंग से जवाब दिया जा सकेगा। बिना ट्विटर अकाउंट के भी सर्च कर सकेंगे ट्विट

वैसे इसी साल नवंबर में ट्विटर इंडिया के प्रमुख ऋषि जेटली ने आखिरकार कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। वह पिछले साल नंवबर से इस पद पर कार्यरत थे। जेटली नवंबर 2012 में कंपनी के भारतीय मार्केट डायरेक्ट के तौर पर कंपनी से जुड़े थे। इसके बाद 2014 में भारत और दक्षिण पूर्वी एशिया में विस्तार के साथ ही वे पिछले एक साल से एशिया पैसिफिक एंड मिडिल ईस्ट नॉर्थ अफ्रीका के वाइस प्रेसिडेंट की तरह काम कर रहे थे। ट्विटर इंडिया के प्रमुख ऋषि जेटली ने दिया इस्तीफा


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles