Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

नोकिया डी1सी स्मार्टफोन की कीमत को लेकर हुआ खुलासा, जानें इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

$
0
0
nokia-p1-leaked

नोकिया जल्द ही बाजार में एंडरॉयड आधारित डिवाइस नोकिया डी1सी को लॉन्च कर सकती है। अब तक इससे जुड़े कई खुलासे सामने आ चुके हैं।


काफी समय से चर्चा है कि नोकिया जल्द ही स्मार्टफोन बाजार में फिर दस्तक दे सकती है। किंतु इस बार कंपनी विंडोज आधारित नहीं बल्कि एंडरॉयड आॅपरेटिंग पर आधारित स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। जिसके बारे में अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। सामने आई जान​कारियों के अनुसार नोकिया साल 2017 में डी1एस स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में डी1एस स्मार्टफोन बैंचमार्क साइट पर लिस्ट हुआ था। जहां आने वाले इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ जानकारियां भी दी गई थी। वहीं अब इस स्मार्टफोन की कीमत को लेकर खुलासा हुआ है।

नोकिया के आने वाले नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बाद अब इसकी कीमत के बारे में जानकारी सामने आई है। नोकियापावरयूजर वेबसइट पर दी गई जानकारी के अनुसार डी1एस स्मार्टफोन दो वेरियंट में हो सकता है जिसमें 2जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 150 डॉलर (लगभग 10,111 रुपए) और 3जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 200 डॉलर (लगभग 13,481 रुपए) होगी।

नोकिया ने फिर से स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने के लिए एचएचडी ग्लोबल से समझौता किया है। एचएमडी और नोकिया के बीच 10 साल का समझौता हुआ है और एचएमडी द्वारा स्पष्ट तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार साल 2017 में 27 फरवरी को आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस इवेंट के दौरान नोकिया के नए स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं। नोकिया एंडरॉयड स्मार्टफोन में होगा 2के डिसप्ले, सामने आई जानकारी

नोकियापावरयूजर में दी गई जानकारी के अनुसार स्मार्टफोन के पहले वेरिएंट में 5.5-इंच क्यूएचडी डिसप्ले होगा जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080पिक्सल होगा। जबकि दूसरे वेरिएंट में 5.5-इंच का क्यूएचडी डिसप्ले हो सकता है। वहीं दोनों ही स्मार्टफोन 1.4 गीगाहर्ट्ज 430 प्रोसेसर पर पेश होंगे। फोटोग्राफी के लिए दोनों ही स्मार्टफोन में क्रमश: 13 व 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा. वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए दोनों ही वेरिएंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध होगा। वहीं, इंटरनल स्टोरेज के लिए इसमें 16जीबी क्षमता होगी। साथ ही दोनों वेरिएंट एंडरॉयड 7.0 नुगट पर पेश होंगे।

इससे पहले अनटूटू बैंचमार्क पर यह स्मार्टफोन कुछ स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी के साथ लिस्ट हुआ था। जिसके अनुसार नोकिया डी1एस में 13-मेगापिक्सल रीयर कैमरा और फुल एचडी डिसप्ले उपलब्ध होगा।

वहीं, चाइना के लीकस्टार द्वारा वेइबो पर पोस्ट की गई जानकारी में नोकिया एंडरॉयड स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के अनुसार यह स्मार्टफोन 5.2-इंच और 5.5-इंच दो वेरियंट में उपलब्ध होगा और दोनों ही वेरियंट में 2के क्यूएचडी डिसप्ले होगा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी उच्च श्रेणी के स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

सामने आई एक और लीक जानकारी के अनुसार नोकिया स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर पेश होगा। वहीं इसके प्राइमरी कैमरे में कर्ल जेईस लेंस का उपयोग हो सकता है। वहीं उम्मीद है कि नोकिया का यह स्मार्टफोन मेटल यूनीबॉडी डिजाइन से निर्मित हो सकता है। जिसमें वाटरप्रूफ क्षमता उपलब्ध होगी। फिलहाल द्वारा इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles