Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का तीसरा दिन: लेनोवो लैपटॉप और वायरलैस राउटर के साथ ही कई और डिवाइस हैं आज डील में

$
0
0
online-shopping

अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आज तीसरा दिन है और आज भी सेल में आपको कई डिवाइस और प्रोडक्ट बेहतर डील में प्राप्त होंगे।


अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में कई डिवाइस पर शानदार आॅफर व डिस्काउंट उपलब्ध है। वहीं आज अमेजन सेल के तीसरे दिन भी आॅफर्स की कमी नहीं है। आज की डील में उपभोक्ता स्मार्टफोन और टैबलेट के अलावा लैपटॉप, मोबाइल एक्सेसरीज ओर कम्प्यूटर पर भी शानदार डिस्काउंट दिया गया है। दिवाली के मौके पर आप अमेजन इंडिया से इन प्रोडक्ट को कम कीमत और आॅफर्स के साथ खरीद सकते हैं। अमेजन इंडिया पर एसबीआई बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड उपभोक्ता 15 प्रतिशत का एडीशनल कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। कम से कम 5,000 रुपए के ट्रांजेक्शन पर अधिकतम 2,000 रुपए तक का लाभ मिलेगा। वहीं उपभोक्ता बजाज फाइसर्व सर्व पर नो कोस्ट ईएमआई की सुविधा प्राप्त कर सकते हें। इसके अलावा पुराने लैपटॉप को एक्सचेंज कर यदि आप नया लैपटॉप खरीद रहे हैं तो आपको 12,500 रुपए तक डिस्काउंट मिलेगा। आइए जानते हैं आज किन डिवाइस पर बेहतर डील उपलब्ध है।

माइक्रोमैक्स नियो पीक्यूसी एलपीक्यू61407डब्ल्यू 14.1-इंच लैपटॉप: माइक्रोमैक्स नियो 14.1-इंच वाला बजट टैबलेट है। जिसकी कीमत 20,199 रुपए है किंतु अमेजन सेल में यह 15,490 रुपए में उपलब्ध है। जिसे सुबह 7.45 से दोपहर 1.45 के बीच खरीदा जा सकता है। यह लैपटॉप इंटेल पेंटियम एन3700 प्रोसेसर पर कार्य करता है। इसमें 4जीबी रैम और 500जीबी हार्ड डिस्क है। विंडोज 10 पर आधारित इस लैपटॉप का उपयोग वेब ब्राउजिंग, म्यूजिक सुनने, मूवी देखने और आॅफिस कार्यो के लिए किया जा सकता है। अमेजन इंडिया पर माइक्रोमैक्स नियो पीक्यूसी एलपीक्यू61407डब्ल्यू 14.1-इंच लैपटॉप को 15,490 रुपए में खरीद सकते हैं।

लेनोवो आइडियापैड 15.6-इंच लैपटॉप: यदि आप बजट श्रेणी में लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो लेनोवो आइडियापैड 15.6-इंच लैपटॉप बेहतर आॅप्शन हो सकता है। वैसे इसकी कीमत 25,800 रुपए है कि अमेजन इंडिया सेल में सुबह 7.45 से दोपहर 1.45 के बीच यह 22,990 रुपए में उपलब्ध होगा। बेशक यह कोई बहुत बड़ा डिस्काउंट नहीं है किंतु इस लैपटॉप में दिए गए हार्डवेयर के आधार पर यह कीमत ठीक कही जा सकती है। लैपटॉप में 15.6-इंच का एचडी डिसप्ले, 4जीबी रैम, 1टीबी हार्ड डिस्क और आॅप्टिकल डिस्क ड्राइव दी गई है। लेनोवो आइडियापेड 15.6-इंच लैपटॉप को 22,990 रुपए में खरीद सकते हैं।

लेनोवो जी50-80 80ई503जी1आईएन 15.6-इंच लैपटॉप: इस लैपटॉप में जी50-80 80ई503जी1आईएन में 15.6 इंच का एचडी डिसप्ले है। यह इंटेल की पांचवी जेनरेशन कोर आई3-500यू प्रोससेर पर कार्य करता है। इसमें 8जीबी रैम और 500जीबी हार्ड डिस्का ​दी गई है। इस लैपटॉप की बैटरी सिंगल चार्ज में चार घंटे तक कार्य करने में सक्षम है। वैसे तो इसकी कीमत 39,090 रुपए है किंतु इस डील में इसे सुबह 7.45 से दोपहर 1.45 के बीच 30,990 रुपए में खरीद सकते हैं। लेनोवो जी50-80 80ई503जी1आईएन 15.6-इंच लैपटॉप अमेजन इंडिया डील में 30,990 रुपए में उपलब्ध है।

लेनोवो आइडियापैड 300 80क्यू701एल2आईएच 15.6-इंच लैपटॉप: यदि आप ताकतवर हार्डवेयर वाला लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो लेनोवो आइडियापैड 300 80क्यू701एल2आईएच अच्छा आॅप्शन है। इसकी कीमत 55,090 रुपए है। किंतु आप इसे अमेजन इंडिया पर सुबह 7.45 से दोपहर 1.45 के बीच 48,990 रुपए में खरीद सकते हैं। इसमें 8जीबी रैम और 1टीबी हार्ड डिस्क दिया गया है। सिंगल चार्ज में यह चार घंटे तक कार्य कर सकता है। अमेजन इंडिया पर लेनोवो आइडियापैड 300 80क्यू701एल2आईएच 15.6-इंच लैपटॉप की कीमत 48,990 रुपए है।

बोस क्यूटकम्फर्ट 25 स्पेशल एडिशन हेडफोन विद माइक: इस डिवाइस में बोस नोइस केंसिलेशन तकनीक का उपयोग किया गया है और पावरफुल साउंड का आनदं लिया जा सकता है। इसे मोडकर आसानी से रखा जा सकता है। इसमें माइक और रिमोट की सुविधा दी गई है जिसके बाद आप आसानी से कॉल रीसीव कर सकते हैं। यह सभी एंडरॉयड स्मार्टफोन को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 25,200 रुपए है किंतु सुबह 8.05 से दोपहर 2.05 के बीच यह 20,160 रुपए में उपलब्ध होगा। बोस क्यूटकम्फर्ट 25 स्पेशल एडिशन हेडफोन विद माइक को अमेजन इंडिया से 20,160 रुपए में खरीद सकते हैं।

जेब्रा बीटी2046 ब्लूटूथ हेडसेट: यदि आप फोन का हाथ में लेकर बात करने पर थक जाते हैं तो आप ब्लूटूथ हेडसेट का इस्तेमाल कर सकते हें। जेब्रा बीटी2046 एक सिंगल ईयर ब्लूटूथ हेडसैट है जिसमें आॅटो पेयरिंग फीचर दिया गया है। इसमें दी गई बैटरी सिंगल चार्ज पर आठ घंटे का टॉकटाइम देने में सक्षम है। साधारणत: इसकी कीमत 1,199 रुपए है किंतु आप इसे 699 रुपए में खरीद सकते हैं। इस पर मिलने वाली डील का लाभ सुबह 9.05 से दोपहर 3.05 के बीच लयो जा सकता है। जेब्रा बीटी2046 ब्लूटूथ हेडसेट अमेजन इंडिया पर केवल 699 रुपए में उपलब्ध है।

अमेजनबेसिक माइक्रोयूएसबी यूनिवर्सल कार चार्जर: अमेजन इंडिया सेल में आप अमेजनबेसिक माइक्रोयूएबी यूनिवर्सल कार चार्जर को 70 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। जिसके बाद इसकी कीमत 995 रुपए से घटकर 299 रुपए हो गई है। यह डील सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही उपलब्ध होगी। अमेजनबेसिक माइक्रोयूएसबी यूनिवर्सल कार चार्जर को 299 रुपए में खरीदा जा सकता है।

टीपी-लिंक टीएल-डब्ल्यूआर841एन 300एमबीपीएस वायरलैस एन राउटर: यह वायरलैस राउटर दो एंटीना के साथ उपलब्ध है। ​जबकि इसमें मॉडम शामिल नहीं है यह सिर्फ केबल ब्रॉडबैंड के साथ कार्य करता है। ​इस पर 36 प्रतिशत का डिस्काउंट उपलब्ध है। जिसके बाद इसे 1,399 रुपए के बजाय 849 रुपए में खरीद सकते हैं। यह डील सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 बजे तक ही वैध है। अमेजन इंडिया सेल में टीपी-लिंक टीएल-डब्ल्यूआर841एन 300एमबीपीएस वायरलैस एन राउटर को 849 रुपए में खरीद सकते हैं।

डी-लिंक डीएसएल-2750यू वायरलैस एन 300 एडीएसएल2+ वाईफाई राउटर विद मॉडम: मॉडम के साथ उपलब्ध डी-लिंक डीएसएल-2750यू में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर जैसे एमटीएनएल और बीएसएनएल कार्य करते हैं। इसकी ट्रांसमिशन गति 24एमबीपीएस और वायरलैस गति 300एमबीपीएस तक है। इसकी कीमत 2,270 रुपए है किंतु इसे 1,499 रुपए में सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 के बीच खरीदा जा सकता है। डी-लिंक डीएसएल-2750यू वायरलैस एन 300 एडीएसएल2+ वाईफाई राउटर विद मॉडम अमेजन इंडिया पर 1,499 रुपए में उपलब्ध है।

हाउस आॅफ मार्ले लिबर्टी वायरलैस स्पीकर: यह ब्लूटूथ स्पीकर रिचार्जेबल बैटरी के साथ उपलब्ध है। सिंगल चार्ज के बाद इस पर 3 घंटे तक प्लेबैक का आनंद लिया जा सकता है। इसमें चार बिल्ट इन स्पीकर और एक माइक्रोफोन है जिसका उपयोग कर आप कॉल रिसीव कर सकते हे। इसकी कीमत 7,990 रुपए है किंतु इसे केवल 3,299 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह डील सुबह 8.05 से दोपहर 2.05 तक ही उपलब्ध होगी। हाउस आॅफ मार्ले लिबर्टी वायरलैस स्पीकर को 3,299 रुपए में खरीद सकते हैं।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles