Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

वोडाफोन प्ले एप पर उपलब्ध होंगी 14 हजार से अधिक फिल्में

$
0
0
vodafone

वोडाफोन ने अपने वोडाफोन प्ले एप पर मुफ्त सब्सक्रिप्शन की घोषणा की है। इस एप में 14 हजार से अधिक फिल्में उपलब्ध हैं।


रिलायंस डिजिटल द्वारा जीयो सर्विस के अंतर्गत पेश किए गए आॅफर्स के बाद कई टेलीकॉम कंपनियों ने जहां टैरिफ और डाटा प्लान की कीमतों को कम किया है व​हीं उपभोक्ताओं के लिए कुछ खास आॅफर्स भी पेश किया गए हैं। इस श्रेणी में भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन इंडिया ने भी अपने वोडाफोन प्ले एप के नि:शुल्क सब्सक्रिप्शन की घोषणा की है। इस सर्विस का लाभ इस साल 31 दिसंबर तक लिया जा सकता है। इस एप पर कई भाषाओं में 14000 से अधिक फिल्में उपलब्ध हैं। वोडाफोन प्ले एक अनूठा एप है जो वीडियो, फिल्में, टेलीविजन शो और संगीत पेश करता है। 180 से अधिक लाइव टीवी चैनलों के साथ इसमें लोकप्रिय फिल्में एवं मनोरंजन चैनल- सोनी, कलर्स, जी, बी4यू, जी सिनेमा, एमटीवी, न्यूज चैनल- आजतक, आईबीएन7, इंडिया टीवी, सीएनएन न्यूज 18, सीएनबीसी आवाज, ईटी नाउ और डिट्टो टीवी की साझेदारी में बीबीसी वल्र्ड न्यूज शामिल हैं।

इसके अलावा, कई लोकप्रिय भाषाओं में 14000 से अधिक क्लासिक या ब्लॉकबस्टर फिल्में, वीडियो या म्युजिक कंटेंट में से अपनी पसंद की सामग्री का चुनाव कर सकते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार इनका लुत्फ उठा सकते हैं। हूक और हंगामा मूवीज की साझेदारी में वोडाफोन प्ले सही मायने में मनोरंजन की दुनिया है।

वोडाफोन इंडिया के निदेशक (वाणिज्य) संदीप कटारिया ने कहा, “बड़ी संख्या में लोग आज अपने स्मार्टफोन पर वीडियो देखना और संगीत सुनना पसंद करने लगे हैं। कई एप्स डाउनलोड करने के बजाय केवल वोडाफोन प्ले डाउनलोड करना आसान है, जो उनकी मनोरंजन की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ सामग्री उपलब्ध कराएगा। यह विभिन्न भाषाओं में व्यापक सामग्री के साथ सही मायनों में मनोरंजन का एकमात्र स्रोत है। आने वाले समय में भी हम उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए वोडाफोन प्ले पर अधिक गुणवत्तापूर्ण कन्टेन्ट और फीचर्स पेश करते रहेंगे।” गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन 4 अक्टूबर को होंगे लॉन्च, लॉन्च से पहले सामने आई इनके स्पेसिफिकेशन और फोटो

कई शानदार फीचर्स जैसे लाइव टीवी प्ले और पॉज, डीवीआर क्षमता, शो के समय का डिस्प्ले, शो शुरू होने के रिमाइंडर, लाइव टीवी चैनलों की रिस्पॉन्सिव स्ट्रीमिंग आदि के साथ वोडाफोन प्ले उपयोगकर्ताओं को फिल्में, टीवी शो, समाचार देखने और संगीत सुनने का बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। वोडाफोन प्ले को अपने स्मार्टफोन पर सीधे गूगल प्ले या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं या टाइप करें प्ले और 199 पर भेज दें।

गौरतलब है कि हाल ही वोडाफोन प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए वोडाफोन फ्लेक्स सर्विस को लॉन्च किया है। जिसके माध्यम से केवल ही एक ही रिचार्ज से उपभोक्ता वॉयस, डाटा, रोमिंग और एसएमएस की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस आॅफर में वोडाफोन फ्लेक्स 119 रु (325 फ्लेक्स), 199 रु (700 फ्लेक्स), 299 रु (1200 फ्लेक्स) और 399 रु (1750 फ्लेक्स) की कीमतों में उपलब्ध हैं। आप आकर्षक कीमत के साथ ही अतिरिक्त पैक्स का लाभ लिया जा सकता है। प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए वोडाफोन फ्लेक्स लॉन्च


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles