
लॉन्च से पहले एचटीसी 10 को जीएफएक्स और गीकबेंच डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है। यहां फोन के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी मौजूद है।
अगले सप्ताह एचटीसी का नया फ्लैगशिप फोन एचटीसी 10 लॉन्च होने वाला है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने जानकारी दी है कि 12 अप्रैल को इस फोन को वैश्विक स्तर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि यह फोन सेल के लिए कब से उपलब्ध होगा इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। एचटीसी 10 के बारे में अब तक कई लीक सामने आई हैं। वहीं आज एक नया खुलासा हुआ है जहां फोन के पूरे स्पेसिफिकेशन की जानकारी उपलब्ध हो चुकी है।
लॉन्च से पहले एचटीसी 10 को जीएफएक्स और गीकबेंच डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है। यहां फोन के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी मौजूद है। लिस्ट हुई एचटीसी 10 में 5.1-इंच का 2के डिसप्ले दिया गया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1440×2560 पिक्सल है। हालांकि फिलहाल प्रोटेक्शन की जानकारी नहीं है।
एचटीसी 10 में क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट देखने को मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 2.1गीगाहट्र्ज का 2एक्स कोरयो प्रोसेसर है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें 530 जीपीयू देखने को मिलेगा। लिस्ट हुए फोन में 4जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। हालांकि इसमें 24जीबी ही दिखाया गया है लेकिन लगभग 8जीबी मैमोरी सिस्टम और आॅपरेटिंग फाइल में उपयोग होता है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 की कीमत में भारी कटौती, 42,900 रुपए में उपलब्ध
हाल में एचटीसी ने एक फोटो शेयर किया था जिसमें एचटीसी 10 में बेहद ही ताकतवर कैमरा होने की बात कही थी। लिस्ट किए गए फोन में 11-मेगापिक्सल कैमरे की जानकारी दी गई है। वहीं हाल में मिली जानकारी के अनुसार यह फोन अल्ट्रापिक्सल तकनीक से लैस होगा जो बेहद शानदार तस्वीर लेने में सक्षम है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे की जानकारी उपलब्ध है।
फोन का मेन कैमरा 4के वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। हालांकि अब तक मिली जानकारी के अनुसार एचटीसी 10 में रीयर और फ्रंट दोनों कैमरे में ओआईएस सपोर्ट होगा।
क्या भारत में अवैध है व्हाट्सएप इनक्रिप्शन सर्विस?
एचटीसी 10 को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया जाएगा। फिलहाल कंपनी का यह सबसे नया आॅपरेटिंग सिस्टम है। इसके साथ ही फोन में एचटीसी सेंस यूआई 8 देखने को मिल सकता है। हाल में मिली जानकारी के अनुसार इस फोन में होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। कंपनी शेयर किए गए फोटो में एचटीसी 10 में मैटल फ्रेम को देखा जा सकता है।