Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

जानें अप्रैल फूल में मस्ती के 6 कूल टेकी ट्रिक्स

$
0
0
laughing audience

आज आॅफिस में आप अपने दोस्तों को या साथी कर्मियों को मूर्ख बनाकर माहौल में मस्ती भर सकते हैं। अब तक आपने झूठ बोलकर या बहकाकर लोगों को मूर्ख बनाया होगा लेकिन आज मैं आपको मूर्ख बनाने का तकनीकी तरीका बताता हूं।


आज 1 अप्रैल है और इसे पूरे विश्व में मूर्ख दिवस के रूप में मनाया जाता है। हालांकि अब तक घर में कई लोगों को मूर्ख बनाकर आप आॅफिस आ चुके होंगे लेकिन थोड़ी मस्ती यहां भी बनती है। आॅफिस में आप अपने दोस्तों को या साथी कर्मियों को मूर्ख बनाकर माहौल में मस्ती भर सकते हैं। अब तक आपने झूठ बोलकर या बहकाकर लोगों को मूर्ख बनाया होगा लेकिन आज मैं आपको मूर्ख बनाने का तकनीकी तरीका समझाता हूं। और यकीन मानिए इस तरीके से जितना मजा आपको आएगा उतनी मस्ती आपके सभी दोस्त भी करेंगे।

वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इस तकनीकी तरीके में किसी को कुछ नुकसान भी नहीं होगा सिर्फ आप मस्ती कर सकते हैं। तकनीक के मदद से आॅफिस में अप्रैल फुल मनाने के ऐसे ही 6 तरीके आगे हमने समझाए हैं जो इस अप्रैल फूल को यादगार बनाने में मददगार होंगे।

1. छूते ही स्क्रीन होगी क्रैक
यह तरीका तो ऐसा है कि जिसके माध्यम से आप अपने सहकर्मी, परिवार या दोस्तों को डरा सकते हैं। जैसे ही वे थोड़े इधर-उधर हों फोन में क्रैक स्क्रीन का वॉलपेपर लगा दें। इसे देखते ही वे बेचैन हो जाएंगे। यदि आप उनके फोन में ऐसा नहीं कर सकते तो अपने फोन में ब्रोकेन स्क्रीन प्रैंक एप्लिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर कई एप्लिकेशन उपलब्ध हैं। यह एप इंस्टॉल होते ही ओपेन कर अपना फोन किसी दोस्त को दे दें। अब जैसे ही वह आपके फोन की स्क्रीन टच करेगा स्क्रीन टूटने की आवाज आएगी जिसे देखकर वह घबरा जाएगा।

एंडरॉयड एक्सेसिबिलिटी सेटिंग: जानें 8 छुपे हुए फीचर्स के बारे में

2. विंडोज शटिंग डाउन करेगा पेरशान
यह तरीका इतना नयाब है कि आपका दोस्त या सहकर्मी पूरी तरह से चक्कर खा जाएंगे। जैसे ही आपको दोस्त या सहकर्मी अपना लैपटॉप या डेस्कटॉप छोड़कर जाता है। आप उसके पीसी पर विंडोज शटिंग डाउन का वॉलपेपर लगा दें। इसके साथ एक और कार्य भी करना है कि डेस्कटॉप पर प्रोपर्टी में जाकर सभी डेस्कटॉप आईकॉन को हाइड कर दें। यह कार्य एक से दो मिनट में पूरा हो जाएगा। अब जब वह अपने डेस्कटॉप को देखेगा तो पहले यह सोंचकर भौंचका रह जाएगा कि पीसी बंद कैसे होने लगा। वहीं बंद हो भी रह है तो इतना समय क्यों लग रहा है। आज के दिन उसकी परेशानी आपकी मस्ती का कारण बनेगी।

3. माउस में भी ट्विस्ट
यहां दो तरह के नुस्खे आप अपना सकते हैं। एक तो अपने दोस्त के पीसी में आप उसके माउस के साथ दूसरा वॉयरलेस माउस चुपके से कनेक्ट कर दें। वॉयलेस माउस में एक छोटा सा यूएसबी पीसी में लगाना होता है और उसे दूसरे से भी कंट्रोल किया जा सकता है। अब जैसे ही वह एक ओर माउस ले जाता है आप दूसरी ओर करसर को करें। इस तरह की मस्ती से वे थोड़ी देर अपने माउस में ही उलझा रहेगा।

वहीं दूसरा ट्विस्ट है माउस में पीछे की ओर लाइट पर एक सेलो टेप चिपका दें। इससे माउस को लेकर उसकी परेशानी बढ़ेगी और आपकी मस्ती।

4. भाषा की नई परिभाषा
आज कल पीसी या मोबाइल में असानी से लैंग्वेज को बदला जा सकता है। पीसी में तो कुछ सेकेंड में ही लैंग्वेज को बदला जा सकता है। ऐसे में जैसे ही कुछ समय कि लिए वह हटे आप सेटिंग से डिफाल्ट लैंगवेज को बदलकर किसी अन्य भाषा में कर दें। इसके बाद तो मस्ती देखते ही बनेगी। यह आॅप्शन आपको पीसी के कंट्रोल पैनल में रिजनल लैंग्वेज के अंदर मिलेगा। वहां से कीबोर्ड एंड लैंग्वेज को बदल दें।

10 टिप्स जिनकी मदद से कम रोशनी में भी कर सकते हैं शानदार फोटोग्राफी

5. धीमे माउस से बढ़ेगी मस्ती
यदि आपका सहकर्मी या दोस्त तनकीक में परांगत नहीं है तो फिर यह कारनामा आपके अप्रैल फुल को यादगार बना देगा। आपका दोस्त जिस माउस का उपयोग कर रहा है उसकी गति बिल्कुल धीमी कर दें। यह सेटिंग आपको कंट्रोल पैनल में माउस सेटिंग के अंदर मिलेगा। वहीं नए पीसी में कंट्रोल पैनल के अंदर इजी एक्सेस सेंटर में मिलेगा।

6. स्क्रीन हो गया उल्टा-पुल्टा
मस्ती क आसान तरीका यह भी है कि आप स्क्रीन को ही उल्टा कर सकते हैं। इसके लिए यह काम बस चंद सेकेंड का है। आपको पीसी में अल्ट+कंट्रोल बटन प्रेस कर नीचे वाले ऐरो को दबाना है। इससे स्क्रीन 180 डिग्री घुम जाएगी। अर्थात उल्टा हो जाएगा। इसे ठीक करने के लिए आपको बस वही कार्य फिर से करना है। अल्ट+कंट्रोल बटन को प्रेस कर उपर का ऐरो दबा देना है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles