
होली के मौके पर पूरा देश रंगों के इस त्योहार में डूबा है, जिसका असर विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर भी देखने को मिला।
होली के मौके पर पूरा देश रंगों के खुमार में डूबा है, जिसका असर दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर भी देखने को मिला। गूगल ने गुरुवार को होली के मौके पर रंगों से सराबोर डूडल जारी किया। गूगल के होम पेज पर गुरुवार को होली के अवसर पर विशेष एनिमेशन दिखा। इसमें गूगल के नाम पर विभिन्न प्रकार के रंगों की फुहारें छोड़ते हुए दिखाया गया है।
गूगल के इस डूडल में हरे, लाल, पीले, नारंगी और नीले रंगों की फुहारों के बाद हल्के गुलाबी रंग से गूगल लिखा हुआ नजर आ रहा है। यह सभी रंग फुहार के रूप में छूटते हुए दिख रहे हैं।
यह छठी बार है, जब गूगल ने होली पर डूडल बनाया है। इससे पहले गूगल 2001, 2010, 2011, 2014 तथा 2015 में भी डूडल के माध्यम से होली का जश्न मना चुका है।
नए साल पर भी सर्च इंजन गूगल ने होमपेज डूडल को नए ढंग में प्रदर्शित कर सभी उपयोगकर्ताओं को नववर्ष की बधाई दी थी। दौरान एक शाखा पर बैठे रंग-बिरंगे पांच पक्षियों का कार्टून दर्शाते हुए एक वीडियो साझा किया गया था।
इनमें पार्टी की टोपी पहने हुए इन पांच पक्षियों के बीच 2016 को प्रदर्शित कर रहे हरे रंग के अंडे को दर्शाया गया था।
वहीं भारत में क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड के दौरान अक्सर गूगल मैच के पहले डूडल बनाकर दार्शकों को उत्साहित कर रहा है। भारत और न्यूजीलैंड और भारत पाक्स्तिान के बीच बीच खेले गए मैच से पहले भी गूगल ने डूडल डेडिकेट था।