Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

एंडरॉयड स्मार्टफोन में फेसबुक कर रहा है परेशान तो ऐसे करें समाधान

$
0
0
Facebook-eye-new

एंडरॉयड स्मार्टफोन पर फेसबुक के उपभोक्ता ज्यादा हैं। यही वजह है कि एंडरॉयड पर फेसबुक से सम्बंधित समस्याएं भी ज्यादा मिलती हैं। आगे हमने फेसबुक से जुड़ी ऐसी ही समस्याओं का जिक्र किया है और उनका समाधान भी सुझाया है।


आज विश्व भर में 150 करोड़ से भी ज्यादा लोग सोशल नेटवर्किंग सर्विस फेसबुक का उपयोग कर रहे हैं। इसमें से भी ज्यादातर लोग अपने एंडरॉयड फोन से इस पर एक्टिव हैं। एंडरॉयड फोन में फेसबुक का इंटीग्रेशन बेहद ही शानदार है और आसानी से इसके सभी फीचर्स का उपयोग किया जा सकता है। परंतु कहते हैं न जहां लोग ज्यादा हैं वहां समस्या भी ज्यादा होती है। यही वजह है कि आए दिन एंडरॉयड स्मार्टफोन पर फेसबुक से सम्बंधित कई समस्याओं की जानकारी मिलती है। आगे हमने एंडरॉयड फोन पर फेसबुक से जुड़ी ऐसी ही समस्याओं का जिक्र किया है और उसका समाधान भी बताया है।

1. फेसबुक हो रहा है बार-बार क्रैश
एंडरॉयड फोन पर फेसबुक के उपभोक्ता बहुत हैं लेकिन इससे सम्बंधित कुछ समान्य समस्याएं देखनें को मिलती हैं। इनमें सबसे ज्यादा शिकायत फेसबुक बार-बार क्रैश होने की है। एंडरॉयड फोन पर फेसबुक उपयोग करने के दौरान अक्सर यह एप खुद ही बंद हो जाता है। यदि एक बार, दो बार हो कर रह जाए तो इसे साधारण बात कही जा सकती है लेकिन बार-बार हो रहा है तो समझें कि कुछ गड़बड़ है।

ऐस में सबसे पहले आप चेक करें कि फेसबुक का कोई नया अपडेट तो नहीं आया। यदि अपडेट आया है तो तुरंत अपडेट करें। इससे आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। अपडेट आपको नोटिफिकेशन से मिल जाएगा। अन्यथा प्ले स्टोर पर जाकर आप फेसबुक लिखें। नया अपडेट आया होगा तो जानकारी मिल जाएगी। यदि इससे भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है तो एक बार फेसबुक एप को अनइंस्टॉल कर फिर से इंस्टॉल कर दें। इसके बाद सही तरह से कार्य करेगा।

नए स्मार्टफोन की खरीदारी से पहले इन 10 बातों का रखें ध्यान

2. डाउनलोडिंग में समस्या
यदि प्ले स्टोर से फेसबुक डाउनलोड या अपडेट के समय आॅथेंटिकेशन समस्या दे रहा है तो समझ जाएं कि यह गूगल प्ले स्टोर की स्मस्या है। ऐसे में सबसे पहले आप एंडरॉयड फोन से जीमेल अकाउंट को रीमूव कर पुन: सेट करें। इसके साथ ही यह फेसबुक डाउनलोड हो जाएगा। इसके बाद भी समस्या है तो एक बार सेटिंग में एप में जाकर प्ले स्टोर से कैशे मैमोरी और डाटा को डिलीट कर दें। इसके बाद डाउनलोड हो जाएगा।

3. फेसबुक हो गया है धीमा
एंडरॉयड फोन में कुछ दिन फेसबुक उपयोग करने के बाद अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि फेसबुक एप काफी देर से ओपेन होता है और इस दौरान कभी-कभी अटक भी जाता है। अर्थात एक जगह आकर रुक जाता है। य​ह तब होता है जब आप लगातार फेसबुक का उपयोग कर रहे होते हैं। ऐसे में आप फोन की सेटिंग में जाएं। वहां से एप का चुनाव करें और आॅल टैब में जाकर फेसबुक एप पर क्लिक करें। यहां कई चीजें आपके सामने होंगी। यहां से डाटा को डिलीट कर दें और कैशे को भी क्लियर कर दें। इससे आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। यदि अब भी समस्या है तो एक बार फोन को रीस्टार्ट कर दें।

जानें एंडरॉयड एन के 15 शानदार फीचर्स

4. फोटो अपलोड और प्रदर्शन में समस्या
यदि आपके एंडरॉयड फोन में फेसबुक एप उपयोग के दौरान फोटो अपलोड और फोटो के प्रदर्शन में समस्या हो रही है तो सबसे पहले यह चेक कर लें कि कहीं आपने लो डाटा का तो उपयोग नहीं कर रखा। इससे भी ऐसा हो सकता है। वहीं डाटा हाई पर करने के बाद भी यह समस्या है तो एक बार फेसबुक अपडेट पर नजर मार लें। यदि कोई नया अपडेट आया है तो उसे अपडेट कर दें। इससे समस्या का समाधान हो जाएगा।

5. लॉगिन समस्या
कई बार फेसबुक उपभोक्ता एंडरॉयड फोन में लॉगिन की समस्या भी का जिक्र करते हैं। फोन में मेल आईडी से लॉगिन में समस्या होती है। ऐसे में आप मोबाइल नंबर से लॉगिन कर सकते हैं। इससे आपके फोन पर मैसेज आएगा और आप उस कोड से लॉगिन कर अपने फेसबुक अकाउंट को ऐक्सेस कर सकते हैं। इस दौरान याद रहे कि फिर तुरंत अपना पासवर्ड बदल लें।

हैंग होने की समस्या का कैसे करें समाधान

फेसबुक से सम्बंधित समान्य टिप्स
1. कभी भी समस्या हो तो पहले फेसबुक एप अपडेट को चेक करें।

2. फेसबुक धीमा हो तो एप के कैशे और डाटा को क्लियर करें।

3. यदि ​फिर भी समस्या बनी है तो एक बार फेसबुक एप को अनइंस्टॉल कर दें और फिर से उसे गूगल प्ले से जाकर इंस्टॉल करें।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles