Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

जानें कैसे यह वियरेबल बचाएगा आपको जीका वायरस फैलाने वाले मच्छरों से

$
0
0
mosquito-stock-image

एडीज मच्छर जनित ​जीका वायरस आज बेहद ही खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे लेकर आपात स्थिति की घोषणा भी कर दी है। हाल में इससे रोकथाम के लिए एक अनोखे डिवाइस की खोज की गई है। एक खास तरह का वियरेबल है जो इस तरह के एडीज मच्छर से बचाव करने में सक्षम है।

आॅफ! क्लिप-आॅन नाम का यह डिवाइस मच्छरो को भगाने में कामयाब है। डिवाइस में एक विशेष प्रकार की दवा होती है जिसे वियरेबल बैटरी की मदद चलने वाले पंखे के द्वारा छोड़ती रहती है। यह दवा भाप की तरह डिवाइस पहनने वाले के आसपास रहती है जिससे मच्छर इस डिवाइस को पहनने वाले के नजदीक नहीें आते।

इस डिवाइस की जांच खुद क्रिसटोफर बिब्स और रुई-डे शाउ ने की है जो अमेरिका के फ्लोरिडा में अनांसटेसिया मॉस्किटो कंट्रोल डिस्ट्रीक्ट में कार्यरत हैं। इन्होंने इस बात पर ध्यान दिया है कि यह डिवाइस किस तरह से भूखे एडीज मच्छरों कि खिलाफ कार्य करता है। इस डिवाइस का परिक्षण बाहर किया गया है जिसके वास्तिवक वातावरण में इसे जांचा जा सके।

15 मार्च को लॉन्च होगा 4-इंच स्क्रीन वाला एप्पल आईफोन 5एसई

परिक्षण के दौरान पाया गया कि आॅफ! क्लिप-आॅन मच्छरों को मारने और भगाने में बेहद ही कारगर है। यह डिवाइस 0.3 मीटर के दायरे तक मच्छरों को रोकने में सक्षम है। यह आराम से एडीज मच्छरों से एक आदमी की सुरक्षा कर सकता है। इस वियरेबल के असर को देखकर परिक्षण करने वाले बेहद ही प्रभावित हुए।

अब आपके घर का राशन भी पहुंचाएगा अमेजन इंडिया

इस डिवाइस के ​निर्माताओं का दावा है कि यह एडीज मच्छर जनित जीका, चिकनगुनिया, डेंगू और पीली बुखार जैसे कई रोगों की रोकथाम में कारगर है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles