Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

बदला गूगल वेदर का अंदाज, कार्टून मेंढक और रंगीन बैकग्राउंड हुए शामिल

$
0
0
Google-weather

गूगल फैन के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने गूगल वेदर का नया अपडेट पेश किया है। गूगल वेदर के लिए कोई अलग से एप नहीं है और गूगल नाउ से ही इसकी जानकारी ली जा सकती है। परंतु इसमें कंपनी ने अब नए ग्राफिक्स और एनिमेशन का उपयोग किया है।

गूगल ने आज अपने ब्लॉग के माध्मय यह जानकारी दी है कि कपंनी ने एडरॉयड फोन के लिए वेदर का नया अपडेट भेजा है। यदि आप अपने फोन के वेदर एप से मौसम की जानकारी लेते हैं बिल्कुल नया अहसास करेंगे। जैसे यदि आप बारीश के बारे में पुछेंगे तो एप्लिकेशन आपको प्रति घंटे के हिसाब से मौसम की जानकारी मुहैया कराएगा और इसके साथ ही बदलते आसमान को भी दिखाएगा। वहीं बारिश के आसार और मौसम से सम्बंधित एलर्ट भी आपको प्राप्त होंगे।

24 फरवरी को लॉन्च होगा शाओमी मी 5, जानें कैसा होगा फोन

इसके साथ ही दस दिनों तक के मौसम की जानकारी, हवा की स्थिति, यूवी इंडेक्स, सूर्यास्त और सूर्योदय से सम्बंधित जानकारियां भी प्राप्त होंगी। नए अपडेट में आप न सिर्फ नए स्थान के मौसम की जानकारी को सर्च कर सकते हैं बल्कि उसे फैवरेट में सेव भी कर सकते हैं।

इस वेदर सेवा को आकर्षक बनाने के लिए गूगल ने एक मेंढ़क को भी पेश किया है। मेंढक का यह कार्टून देखने में बेदह ही प्यारा है और इसमें नई जान डालता है। इसके साथ ही बैकग्राउंड में कई अलग—अगल तरह की चीजें दिखाई देंगी। वेदर एप में मौसम के अनुसार बैग्राउंड भी बदलता रहता है।

दो वैरियंट में लाॅन्च होगा एचटीसी वन एम10, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

गूगल वेदर का यह नया फीचर फिलहल एंडरॉयड फोन के लिए उलब्ध है। गूगल नाउ में आप वाइस से या टाइप कर वेदर की जानकारी ले सकते हैं। वहीं अब नीचे एक छोटा सा एरो आएगा जिसे क्लिक करते ही एनिमेटड सूचनाएं देखी जा सकती हैं और इसी में नए वेदर के नए फीचर का उपयोग देखने को मिलेगा।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles