
आॅनलाइन हेल्थ प्लेटफाॅर्म प्रैक्टो ने एक नया फीचर पेश किया है। इस फीचर के माध्यम से आप अपने फोन से न सिर्फ डाॅक्टर्स की पता लगा सकते हैं बल्कि यह आस-पास उपलब्ध डायग्नोस्टिक सेंटर की भी जानकारी ले सकते हैं। फिलहाल यह भारत के 8 प्रमुख शहरों के लैब की जानकारी प्रदान करने में सक्षम है लेकिन जल्द ही इसमें कई अन्य शहरों की भी जानकारी उपलब्ध होगी।
प्रैक्टो एप्लिकेशन में 4,000 से भी ज्यादा लैब्स की जानकारी है। यह उपभोक्ताओं को लैब की जानकारी उनकी निकटता, जांच की विश्वसनियता, जांच की शुल्क और होम पिकअप जैसी सुविधा इत्यादि के साथ बताने में सक्षम है। इसमें आप शुल्क की तुल्ना कर अपने हिसाब से बेहतर डायग्नोस्टिक सेंटर का चुनाव कर सकते हैं। एप्लिकेशन में लैब की जानकारी बड़े-बड़े फोटोग्राफ के साथ दी गई है जिससे आप उनकी क्वालिटी का अंदाजा लगा सकते हैं।
प्रैक्टो एप्लिकेशन की यह सेवा फिलहाल दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरु, चैन्नई, हैदराबाद, पूना, नासिक और त्रिवेंद्रम में उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि अगले कुछ महीनों में प्रैक्टो की यह सेवा भारत के 35 शहरों में उपलब्ध होगी।
गौरतलब है कि प्रैक्टो एप्लिकेशन एंडराॅयड और आईआएस उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। इस एप्लिकेशन में आप लगभग हर प्रकार के डाॅक्टर्स और क्लिनिक की जानकारी पा सकते हैं। अब कंपनी ने डायग्नोस्टिक सेंटर की जानकारी भी शुरू कर दी है। यह एप्लिकेशन आपके लोकेशन का पता कर नजदीक उपलब्ध डाॅक्टर्स का जानकारी देता है। एप्लिकेशन में नाम, पता और फी के साथ डाॅक्टर्स को काॅल करने का भी विकल्प है।