Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

जानें कैसे देखें यू यूटोपिया का लॉन्च इवेंट लाइव

$
0
0
YUTOPIA Invite

माइक्रोमैक्स ब्रांड यू आज अपना फ्लैगशिप फोन यू यूटोपिया लॉन्च करने वाला है। कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन है जिसके बारे में पिछले कई माह से चर्चा जारी है। हाल ही में कपंनी ने यह जानकारी दी थी कि इसे 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।

यू यूटोपिया स्मार्टफोन के बारे में कंपनी ने कहा है कि यह इस प्लानेट का अब तक का सबसे ताकतवर फोन होगा। ऐसे में इस फोन पर पूरे मोबाइल जगत की निगाहें लगी हैं। वहीं उपभोक्ता भी उत्सुक हैं कि क्या होगा खास। यू यूटोपिया का यह इवेंट आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा और आप भी इसे लाइव देख सकते हैं।

यू यू​टोपिया का लान्च इवेंट लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें

अब तक मिली सूचना के अनुसार यू यूटोपिया के तहत दो फोन लॉन्च किए जा सकते हैं। इस बारे में कंपनी ने पहले ही जानकारी दी है। वहीं कल कंपनी ने एक और संकेत दिया है जिसमें बताया गया है कि एक से ज्यादा डिवाइस लॉन्च किए जा सकते हैं।

वहीं इस बारे में कंपनी के सीईओ राहुल शर्मा ने भी पिछले सप्ताह ट्विट किया था। यू यूटोपिया फोन के लॉन्च को जब 7 दिसंबर से टाल कर 17 दिसंबर कर दिया गया था। उन्होंने लिखा था कि यूटोपिया के साथ कुछ और स्पेशल होने वाला है।

दोनों ट्विट से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुछ अन्य डिवाइस भी लॉन्च कर सकती है। इससे पहले यू यूफोरिया के लॉन्च पर कंपनी द्वारा स्मार्टबैंड और कवर सहित कई अन्य चीजें प्रदर्शित की गई थीं। ऐसे में आशा है कि यू यूटोपिया के लॉन्च के साथ एक अन्य फोन, स्मार्टबैंड और पावर बैक सहित कई अन्य डिवाइस का प्रदर्शन किया जा सकता है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles