Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

सलमान के डब्समैश वीडियो को अनुपम खेर ने वेल्फ़ी से दी टक्कर

$
0
0
velfie-logo

कुछ दिन पहले बाॅलीवुड पर डब्समैश वीडियो का जादू छाया हुआ था। सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, श्रुति हासन और प्रियंका चोपड़ा सहित कई कलाकर डब्समैश वीडियो बना कर शेयर कर रहे थे। वहीं अब अनुपम खेर ने भी एक वीडियो अपने ट्विटर आकाउंट पर शेयर किया है। परंतु अनुपम खेर ने यह वीडियो डब्समैश पर नहीं बल्कि वेल्फ़ी पर बनाया है। अनुपम खेर के इस वीडियो को भी कई नमी-गिरामी कलाकरों ने सराहा है जिनमें सतीश कौशिक, रितेश देशमुख और विशाल डडलानी प्रमुख हैं।

अनुपम खेर ने इस वीडियो में हॉलीवुड के गाॅड फादर नाम से मशहुर मार्लोन ब्रैंडो को उनकी 11वीं पून्यतिथि पर उनके डायलाॅग बोलकर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर भी किया है। इस वीडियो पर उन्हें बाॅलीवुड हस्तियों के अलावा भी ढेर सारी प्रतिक्रियाएं मिली हैं और इसे काफी शेयर भी किया गया है।

क्या है वेल्फ़ी
वेल्फ़ी एक मोबाइल एप्लिकेशन है जिसके माध्यम से आप फेमस कोट्स, डाॅयलाॅग और गानों पर वीडियो बना सकते हैं और उसे आप अपने फेसबुक, व्हाट्सऐप और ट्विटर सहित अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट पर शेयर कर सकते हैं। वीडियो के लिए आपको कुछ सेकेंड का ही समय होगा।

जहां डब्समैश वीडियो में सिर्फ आपके सामने डायलाॅग होता था वहीं इसमें डायलाॅग स्क्रीन पर लिखे भी आते हैं और आप उन्हें पढ़ कर दोहरा सकते हैं। वीडियो की लिए सेल्फ़ी कैमरा एक्टिव होता है।

कैसे बनाएं वेल्फ़ी
वेल्फ़ी बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में यह एपिल्केशन डाउनलोड करना होगा। इसके साथ ही एक यूजर आईडी बनाना होगा या फिर अपने जीमेल अकाउंट से लाॅगइन कर सकते हैं। लाॅगिन करते ही आपके सामने बाॅलीवुड के कुछ फिल्मो के अलावा अलग-अलग टाॅपिक आ जाएंगे जिन्हें क्लिक करते ही छोटे-छोटे साउंड क्लिप आपके सामने होंगे।

किसी भी साउंड क्लिप को टच करते ही आपके सामने वीडियो रिकाॅर्ड और आॅडियो शेयर करने का विकल्प खुल जाएगा। बस एक टच से आप यहां वीडियो रिकाॅर्ड कर सकते हैं। वीडियो रिकाॅर्ड करने के साथ ही आप उसे शेयर कर सकते हैं।

Velfie-app

इसमें वीडियो कम रेंजल्यूशन में रिकाॅर्ड होते हैं और बेहद ही हल्के होते हैं। इस वजह से शेयरिंग में आपको किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं होती। डायलाॅग बोलने के लिए हर सेग्मेंट में आपके पास कुछ न कुछ आॅडियो उपलब्ध है। वहीं आप चाहें तो ऊपर दिए गए सर्च बटन से अपने पसंदीदा डायलाॅग को सर्च भी कर सकते हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि इसमें वेल्फ़ी बनाना बेहद ही आसान है। इसमें हिंदी इंगलिश और पंजाबी सहित कई भारतीय भाषाओं के आॅडियो हैं।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Latest Images

Trending Articles



Latest Images