Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

जानें वनप्लस के किन डिवाइस को मिलेगा एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो का अपडेट

$
0
0
oneplus-2-launch-stock-image

वनप्लस के उपभोक्ताओं के लिए कंपनी ने बेहद ही अच्छी खबर दी है। जल्द ही उनके फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर अपडेट होंगे। हालांकि कपंनी ने अभी तिथि की घोषणा नहीं की लेकिन यह जानकारी दी है कि अगले साल से वनप्लस के डिवाइस के लिए मार्शमेलो का रोलआउट शुरू हो जाएगा।

वनप्लस वन कपंनी का पहला फोन होगा जिसे सबसे पहले यह अपडेट मिलेगा। सायनोजन मार्शमेलो के अपडेट के लिए पहले से ही कार्य कर रहा है और पहले सायनोजन का मार्शमेलो का अपडेट मिलेगा। ऐसे में आशा है ​कि वनप्लस डिवाइस के लिए अगले साल की पहली तिमाही तक ही एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो का अपडेट दिया जाएगा।

गूगल प्ले स्टोर बता रहा है आॅथेंटिकेशन समस्या तो इस तरह करें समाधान

भारत में वनप्लस के फोन आॅक्सीजन आॅपरेटिंग सिस्टम पर कार्य कर रहे हैं। ऐसे में सायनोजन की वजह से वनप्लस के उपभोक्ताओं को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

वनप्लस के बाद कंपनी का दूसरा फोन वनप्लस 2 है जिसे एंडरॉयड आॅपेरटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो का अपडेट मिलेगा। इस फोन को अगले साल के पहली तिमाही में अपडेट दिया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इसके लिए भी ति​थि की घोषणा नहीं की है लेकिन यह कहा है कि यह उपभोक्ताओं और डेवलपर्स को गूगल एपीआई के लिए बाईडिफॉल्ट फिंगर​प्रिंट स्कैनर के उपयोग करने की अनुमति देता है।

जल्द लॉन्च होगा यू यूटोपिया, जानें इसके पांच शानदार फीचर्स

हाल में वनप्लस द्वारा लॉन्च वनप्लस एक्स मॉडल को भी एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो का अपडेट दिया जाएगा। परंतु इसके लिए कंपनी ने अभी कोई समय निर्धारित नहीं की है।

अब तक गूगल के अलावा मोटोरोला ने अपने कुछ फोन को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो का अपडेट दिया है। वहीं एचटीसी, सैमसंग और सोनी सरीखी कंपनियों ने भी अपने फोन की लिस्ट जारी कर दी है जिसे एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो का अपडेट दिया जाएगा।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles