Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

जानें फेसबुक की 5 समस्याएं और उनका निदान

$
0
0
facebook1

आज फेसबुक सिर्फ दोस्तों और परिवार से जुड़ने का माध्यम नहीं है बल्कि यह एक ऐसा जरिया बन गया है जहां आप ढेरों सूचनाएं पाते हैं और अपनी बात को विश्व के मंच पर शेयर करते हैं। इसके अलावा यहां आपकी कई निजी जानकारियां भी उपलब्ध होती हैं। ऐसे में इस अकाउंट के हैक होने या सूचनाओं के गलत हाथो में चले जाने का भी खतरा बना होता है। इसलिए जरूरी है कि आप थोड़ा सजग हो कर इसका उपयोग करें। पासवर्ड बदलना और ईमेल आईडी बदलना तो साधारण फीचर्स हैं। इनके अलावा भी कई अन्य आॅप्शन हैं जिनके माध्यम से आप अपने फेसबुक अकाउंट को ट्रैक कर सकते हैं।

वहीं फेसबुक उपयोग के दौरान कई अन्य समस्याएं भी आती हैं। जैसे नोटिफिकेशन न मिलना, आपका प्रोफाइल किसी दूसरे पेज पर कैसा दिख रहा है और डाटा बैकअप इत्यादि। आगे हमने फेसबुक की ऐसी ही 5 साधारण समस्याओं का जिक्र किया है और उनका निदान बताया है।

1. जानें कहां से हुआ है आपका अकाउंट लॉगइन
फेसबुक उपयोग के दौरान अक्सर आपको शक होता है कि किसी ने आपका फेसबुक अकाउंट खोला है। ऐसे में आप यह देख सकते हैं कि कहां से इसे लॉगइन किया गया है। फेसबुक में व्हेयर आर यू लॉग्ड इन का विकल्प दिया होता है। यहां से आप फेसबुक की लॉगिन एक्टिविटी को देखने के अलावा दूसरे सभी सेशन को लॉगआउट भी कर सकते हैं।

व्हेयर आर यू लॉग्ड इन का विकल्प आपको सेटिंग में जाकर सिक्योरिटी में मिलेगा। यहां से देखा जा सकता है कि किसी पीसी पर किस वक्त आपके फेसबुक अकाउंट में लॉगिन किया गया है। आप चाहें तो यहां से एंड आॅल एक्टिविटी भी कर सकते हैं। ऐसे में दूसरे सभी पीसी या मोबाइल पर ओपेन फेसबुक लॉगआउट हो जाएगा।

where-are-you-loged-in

2. नोटिफिकेशन समस्या
फेसबुक उपयोग के दौरान अक्सर आपको लगता है कि कुछ नोटिफिकेशन आपको नहीं मिल रहे हैं। आपके दोस्त अपडेट कर रहे हैं लेकिन आपके फेसबुक वॉल पर वह दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में आप क्लोज़ फ्रेंड का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले फ्रेंड्स टैब में जाना है। यहां फ्रैंड्स टैब पर दिए गए ऐरो पर क्लिक करें और वहां क्लोज़ फ्रेंड्स का विकल्प​ दिखाई देगा उसे क्लिक कर दें। इसके बाद आपको उस फ्रेंड से नोटिफिकेशन मिलने लगेंगे।

एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम के 5 शानदार फीचर जो हैं बड़े काम के

3. फेसबुक डाउनलोड
फेसबुक में डाउनलोड का विकल्प होता है जहां से आप अपने अकाउंट से सम्बंधित किसी भी एक्टिविटी को डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें फोटो, वीडियो, एप, गेम और स्टेटस तक डाउनलोड होते हैं। डाउनलोड का आॅप्शन आपको सेटिंग में मिलेगा। आप जब इसे क्लिक करेंगे तो स्वीकृति के लिए एक मैसेज आपके ईमेल पर भेजा जाएगा। इसके कुछ समय बाद आपको फेसबुक के साथ इंटीग्रेट ईमेल पर ही डाउनलोड का लिंक भेजा जाएगा। इसे क्लिक कर आप पूरे फेसबुक एक्टिविटी के डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें एंडराॅयड स्मार्टफोन मे स्क्रीन पिनिंग फीचर का उपयोग

4. सेव लिंक
फेसबुक के कई पोस्ट आप देखते हैं। परंतु कुछ पोस्ट ऐसे होते हैं जिन्हें बाद में पढ़ने का सोच छोड़ देते हैं। परंतु कुछ ही समय में वह पोस्ट इतना पीछे चल जाता है कि आप उसे ढूढ़ने की कोशिश करते हैं लेकिन वह मिल नहीं पाता। ऐसे मे उस पोस्ट को आप अपने फेसबुक में ही सेव कर सकते हैं।

Save as

जानें कैसे करें एंडरॉयड स्मार्टफोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग

किसी भी पोस्ट के उपर ही एक ऐरो बना होगा। वहां क्लिक करते ही सेव लिंक का विकल्प आ जाएगा। उसे क्लिक कर आप उस पोस्ट को सेव कर सकते हैं। यह पोस्ट आपको फेसबुक होम में बाईं ओर सेव के सेक्शन में मिलेगा। जब जी चाहे इसे क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

5. व्यू ऐज़
आप अपने वॉल पर पोस्ट और शेयर करते हैं लेकिन आपको पता नहीं कि आपके फ्रेंड को यह पोस्ट किस तरह से दिखाई देगा। ऐसे में आप अपने व्यू ऐज का सहारा ले सकते हैं। व्यू ऐज का विकल्प आपको अपने फेसबुक होम के व्यू एक्टिविटी लिंक के पास दिखाई देगा। इसके बगल में तीन डॉट मिलेंगे उसे ही क्लिक करना है। यहां व्यू ऐज़ का विकल्प मिलेगा उसे क्लिक करते ही आपको दिखाई देगा कि दूसरे के प्रोफाइल में आपका फेसबुक या फेसबुक पोस्ट किस तरह से दिखाई देगा।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles