Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

जानें कैसे देखें गूगल नेक्सस 6पी और नेक्सस 5एक्स का लाइव इवेंट

$
0
0
google-new-logo

शुरू से ही यह आशा थी कि सितंबर माह में उपभोक्ताओं को कई बड़े डिवाइस देखने को मिल सकते हैं। शुरुआत जहां एप्पल ने की वहीं अंत गूगल करने वाला है। 9 सितंबर को एप्पल ने आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस को लॉन्च किया था और आज गूगल सैन फ्रांसिस्को में आयोजित इवेंट के दौरान एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो के साथ कई डिवाइस लॉन्च कर सकता है।

गूगल का यह इवेंट सैन फ्रांसिस्को में सुबह 9 बजे से ही शुरू होगा। इस इवेंट में विश्व के प्रमुख तकनीकविदों का जमावड़ा लगने वाला है। भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात 9:30 बजे से शुरू होगा। यदि आप भी इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो गूगल के आफिशियल यूट्यूब अकाउंट से देख सकते हैं।

इस इवेंट का लाइव प्रसारण वीडियो स्ट्रीम के माध्यम से यूट्यूब पर कंपनी करने वाली है। आप अपने विंडोज और एंडरॉयड डिवाइस के माध्यम से इसे देख सकते हैं।

जानें गूगल के इवेंट में आज क्या होगा खास

गूगल के इस इवेंट में आज एक साथ कई डिवाइस लॉन्च होने वाले हैंं। आशा है एप्पल की तरह इस बार कंपनी एक साथ दो फोन को लॉन्च कर सकती है। इस इवेंट में दो नेक्सस फोन लॉन्च कर सकता है जिसमें एक फोन है नेक्सस 6पी होगा इसका निमार्ण हुआवई द्वारा किया जा रहा है। वहीं दूसरा नेक्सस फोन एलजी निर्मित होगा जिसका नाम नेक्सस 5एक्स है।

हुआवई गूगल नेक्सस बड़ी स्क्रीन का फोन है इसमें 5.7-इंच की फुलएचडी स्क्रीन होने की संभावना है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है और 3जीबी रैम मैमोरी व 32जीबी इंटरनल होने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा देखा जा सकता है।

एलजी नेक्सस 5एक्स में 5.2-इंच की स्क्रीन होने की उम्मीद है। इस फोन की जानकारी पहले ही अमेजन इंडिया साइट पर लीक हो चुकी है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है 1.8गीगाहट्र्ज 64​ बिट्स हेक्साकोर प्रोसेसर होने की संभावना है।

इन दोनों डिवाइस के साथ ही क्रोमकास्ट का नया संस्करण क्रोमकास्ट 2 भी पेश किया जा सकता है। इस डिवाइस में हाईक्वालिटी आॅडियो फीचर और मल्टीरूम कनेक्टिविटी जैसे आॅप्शन मिल सकते हैं। कंपनी के दोनों फोन एंडरॉयड आॅपेरटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर उपलब्ध होगा। आज इस आॅपरेटिंग सिस्टम को प्रदर्शित किया जाएगा।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles