Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

गूगल ने मनाया अपना 17वां जन्मदिन, बनाया आकर्षक डूडल

$
0
0
google-17-birthday-doodle

आज गूगल अपनी 17वीं वर्षगांठ मना रहा है। कपंनी ने इसके लिए अपने होम पेज पर डूडल बनाया है। गूगने अपने होम पेज पर एक आकर्षक ​डूडल लगाया है जिस पर गूलल के 17वें जन्मदिन की जानकरी दी गई है।

हालांकि पिछले साल गूगल ने इस दिन गूगल के शब्दों से पार्टी का थीम दिखाया था लेकिन इस साल गूगल ने पुराने समय कि याद दिलाई है। 1990 के दशक के कंप्यूटर, सीआरटी मॉनिटर और गूगल के पुराने लोगो व वेबसाइट को दिखाया गया है। इसके साथ ही लाइनक्स कंप्यूटर और एक पेंगुइन ​भी है। बगल में लेगो ब्रिक्स सर्वर दिया गया है।

हालांकि पिछले कुछ सालों से गूगल 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहा है जबकि इससे पहले 8 सितंबर को मनाया जाता था। 1998 में जब लैरी पेज और सेरजे ब्रायन ने गूगल का निर्माण किया था तो उस वक्त 8 सितंबर को जन्मदिन मनाया जाता था। परंतु 2004 से लेकर 2005 तक किसी काराणवश कंपनी ने 7 सितंबर को गूगल का जन्म दिन मनाया। इसके बाद फिर से कंपनी ने अपना जन्मदिन बदल लिया। क्योंकि 27 सितंबर को कंपनी ने अपने सर्च इंजन पर रिकॉर्ड नंबर पेज सर्च किया गया। इसके बाद से अब तक इसी दिन कंपनी अपना जन्म दिन मनाती है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles