
काफी समय से चर्चा है कि ब्लैकबेरी अपना पहला एंडरॉयड फोन लॉन्च करने वाला है और इस फोन का नाम होगा वेनिस। इस फोन के हैंडस्आॅन वीडियो से लेकर कई फोटोग्राफ भी पेश किए गए। हलांकि इसमें कोई भी जानकारी अधिकारिक नहीं थी। परंतु अब कंपनी ने इन अफवाहों से पर्दा उठाते हुए इस बात पर सहमती जता दी है कि ब्लैकबेरी एंडरॉयड फोन बना रहा है। इतना ही नहीं ब्लैकबेरी ने यह भी जानकारी दी कि इस फोन का नाम वेनिस नहीं होगा बल्कि कंपनी का पहला एंडरॉयड फोन होगा ब्लैकबेरी प्रिव।
दूसरी तिमही के वित्त परिणाम की घोषणा करने के दौरान ब्लैकबेरी के सीईओ, जॉन चेन ने बताया कि ब्लैकबेरी एंडरॉयड फोन पर कार्य कर रहा है जिसका नाम प्रिव है। आशा है कि कंपनी का यह फोन इस साल के अंत में या अगले साल उपलब्ध हो पाए।
चेन ने कहा कि ”इस बात को मैं सुचित करता हूं कि हमलोग प्रिव फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। यह एक एंडरॉयड फोन है। ब्लैकबेरी की विरासत और हमारा मुख्य उद्देश्य उपभोक्तओं की नीजता को बनाए रखना है। यही वजह है कि हम एक ऐसे एंडरॉयड फोन प्रिव का निर्माण कर रहे हैं जो ब्लैकबेरी सिक्योरिटी और बेहतर प्रोडक्टिविटी एप्लिकेशन से लैस होेगा।”
इस दौरान ब्लैकबेरी प्रिव का वीडियो भी दिखाया गया। यह फोन स्टॉक एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम लालीपॉप पर रन कर रहा था। फोन के साथ कुछ खास फीचर्स भी प्रदर्शित किए गए।
जहां तक ब्लैकबेरी प्रिव के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इसमें 5.4-इंच की क्वाडएचडी स्क्रीन होने की संभावना है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें हेक्साकोर प्रोसेसर होने की संभावना है। फोन में 3जीबी रैम और 18-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
जैसा कि पहले ही फोटो में दिखाया गया है। ब्लैकबेरी का यह फोन स्लाइड डिजाइन में उपलब्ध होगा। फोन स्लाइड हटाते ही क्वर्टी कीपैड उभरकर आता है। ब्लैकबेरी प्रिव में कपैसिटिव टच स्क्रीन दी गई है।