Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

पेबल ने लाॅन्च की राउंड आकार में स्मार्टवाॅच

$
0
0
pebble time round

पेबल ने दो अलग आकार में स्मार्टवाॅच लाॅन्च की है। इनमें एक स्मार्टवाॅच का आकार 20एमएम और दूसरी स्मार्टवाॅच 14एमएम की है। दोनों ही स्मार्टवाॅच सिल्वर, काले और रोज गोल्ड रंगों में उपलब्ध होंगी।

पेबल इन स्मार्टवाॅच के लाॅन्च के साथ ही कंपनी की योजना लेदर बैंड स्मार्टवाॅच लाॅन्च करने की है। पेबल स्मार्टवाॅच की खासियत इसमें उपयोग की गई बड़ी बैटरी लाइफ है। गोल डायल के आकार में उपलब्ध यह स्मार्टवाॅच एक दिन फुल चार्ज करने में दो दिन तक कार्य करने में सक्षम हैं।

वहीं पेबल स्मार्टवाॅच में क्विल चार्जिंग की भी सुविधा उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टवाॅच केवल 15 मिनट चार्ज होने पर 24 घंटे तक कार्य कर सकती है।

पेबल टाइम राउंड कंपनी की आॅफिशियल साइट पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी है। इस स्मार्टवाॅच की कीमत 249 डाॅलर है। प्री-बुकिंग के बाद पेबल स्मार्टवाॅच की सेल नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगी। वहीं पेबल टाइम स्टील उपभोक्ताओं को इस स्मार्टवाॅच पर 50 डाॅलर का डिस्काउंट प्राप्त होगा।

इससे पहले भी पेबल के स्मार्टवॉच लॉन्च हो चुके हैं लेकिन वे भारत में उपलब्ध नहीं हुए थे। उन्हें आॅनलाइन आॅर्डर से मंगाया जा सकता था। इन पेबल स्मार्टवाॅच की खासियत यह भी थी कि इन्हें एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम आधारित डिवाइस के साथ ही आईओएस डिवाइस के साथ भी पेयर किया जा सकता था। हालांकि अब कई स्मार्टबैंड और स्मार्टवॉच में यह सुविधा है लेकिन उस वक्त बेहद ही कम स्मार्टवॉच इस फीचर से लैस थी। अब देखना यह है कि पेबल के ये नए स्मार्टवॉच भारत में उपलब्ध होते हैं या नहीं।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles