Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

फेसबुक के सहयोग से 100 कामयाब महिलाओं की खोज

$
0
0
facebook-logo

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने फेसबुक के सहयोग से ‘शतकीय महिला पहल’ की शुरुआत की है। इसके लिए 100 कामयाब महिलाओं के नामांकन मांगे गए हैं। लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए नामांकन विषयक महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है। यहां जारी एक बयान के अनुसार, इस पहल के तहत ऐसी 100 महिलाओं को चुना जाएगा, जिन्होंने पूरे देश में समुदाय और राष्ट्र निर्माण के लिए योगदान किया है।

‘शतकीय महिला पहल’ के अंतर्गत एक प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा ताकि सोशल मीडिया के जरिए लोग 100 कामयाब महिलाओं के नाम सुझा सकें। इस पहल की शुरुआत 15 जुलाई, 2015 को की गई है।

बयान के अनुसार, इस पहल के लिए नामांकन 30 सितंबर, 2015 तक किया जा सकता है। इसे केवल महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के फेसबुक पेज पर ही किया जा सकता है।

बयान में कहा गया है कि नामांकन भरने वालों की उम्र 18 वर्ष (31 दिसंबर, 2015 के आधार वर्ष पर) से अधिक होनी चाहिए।

इस पहल के लिए मतदान सात नवंबर, 2015 को शुरू होगा, जो प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा तय की गई सर्वोच्च 200 प्रविष्टियों में से किया जाएगा। विजेताओं के नामों की घोषणा दिसंबर, 2015 में की जाएगी और जनवरी, 2016 के गणतंत्र दिवस के आस-पास मंत्रालय उन्हें स्वागत समारोह में आमंत्रित करेगा।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles