
बस चंद घंटो में ही एप्पल का इवेंट शुरू होने वाला है। जैसा कि मालूम है एक साल में एप्पल एक ही बार आईफोन का प्रदर्शन करता है। एप्पल के इस फोन का उपभोक्ताओं को एक साल इंतजार होता है। यही वजह है कि आईफोन से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर को उपभोक्ता जानना चाहते हैं। आज कंपनी नए आईफोन का प्रदर्शन करने वाली है। आशा है कि आज आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस को लॉन्च किया जा सकता है।
एप्पल के नए आईफोन से जुड़ी कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं बावजूद इसके अभी भी असमंजस बरकरार है। फोन का क्या नाम होगा, फोन के क्या स्पेसिफिकेशन होंगे और क्या नया फीचर देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं आज आईफोन के साथ ही कई अन्य डिवाइस भी लॉन्च किए जा सकते हैं।
एप्पल का यह इवेंट सैन फैंसिस्को में सुबह 10 बजे से शुरू होगा जबकि भारत में यह आज रात 10:30 बजे से प्रसारित होगा। यदि आप भी एप्पल के इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर उसे देख सकते हैं। यह पहली बार है जब कंपनी ने विंडोज डिवाइस के लिए भी लाइव इवेंट सेवा दी है। आप अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप से भी इसे लाइव देख सकते हैं।
सम्बंधित खबर: जानें एप्पल के इस इवेंट में आज क्या होगा खास, नए आईफोन के साथ कौन-कौन से डिवाइस होंगे लॉन्च
एप्पल द्वारा आयोजित इस इवेंट में आज एप्पल आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस के साथ दो आईपैड का भी प्रदर्शन किया जा सकता है। बड़ी स्क्रीन का आईपैड प्रो और छोटी स्क्रीन के साथ आईपैड मिनी 4 के लॉन्च होने की भी संभावना है।
जानकारी के अनुसार एप्पल टीवी का नया संस्करण एप्पल टीवी 4 जेनरेशन को भी आज प्रदर्शित किया जा सकता है। इसके अलावा र्आओएस 9 और वाच ओएस 2.0 भी लॉन्च होगा।