
शाओमी मी 4सी को लेकर कई जानकारियां दी जा चुकी हैं। वहीं हाल में एक लीक से यह स्पष्ट हो गया है कि कंपनी 24 सितंबर को इसे लॉन्च कर सकती है।
चीन सोशल नेटवर्किंग साइट वाइबो पर दी गई जानकारी के अनुसार शाओमी मी 4सी को इस माह के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है और 3 अक्टूबर को यह फोन सेल के लिए उपलब्ध होगा।
वहीं इस फोन से सम्बंधित एक और लीक सामने आया है जिसमें यह जानकारी दी गई है कि शाओमी मी 4सी दो संस्करणों में उपलब्ध होगा। 16जीबी मैमोरी संस्करण 2जीबी रैम के साथ उपलब्ध होगा जबकि 32जीबी मॉडल को 3जी रैम मैमोरी के साथ पेश किया जा सकता है।
हाल ही इस फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर भी देखा गया और फोन की कई जानकारियां सामने आई हैं। शाओमी मी 4सी में 5-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080 पिक्सल है। इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होने की उम्मीद है।
पावर बैकअप के लिए इसमें 3,080 एमएएच की बैटरी और यूएसबी टाइप सी होने की उम्मीद है। लीक में यह जानकारी दी गई है कि इसे मीयूआई 7 से लैस किया जा सकता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 5.1 आधारित है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 15,599 रुपए तक होने की उम्मीद है।