
लेनोवो ने भारतीय बाजार में कंवर्टिबल लैपटॉप योगा बुक को लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने इस साल आईएफए 2016 में प्रदर्शित किया था।
लेनोवो ने इस साल हुए आईएफए 2016 में नए टैबलेट योगा बुक का प्रदर्शन किया था। जो कि दुनिया को सबसे स्लिम व हल्का टू इन वन टैबलेट है। यह टैबलेट अक्टूबर के अंत में यूएस में सेल के लिए उपलब्ध हुआ जहां इसकी कीमत 499 डॉलर यानि भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 34,000 रुपए है। वहीं इसे आज भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसे 49,990 रुपए में पेश किया गया है। यह हाइब्रिड कार्बन ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। भारत में इसे विंडोज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और अभी कंपनी की ओर से इसे एंडरॉड वेरिएंट में लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
इसमें 10.1-इंच का आईपीएस फुल एचडी डिसप्ले दिया गया है। इसमें शानदार साउंड क्वालिटी के लिए डॉल्बी एटमॉस उपलब्ध है। इस डिवाइस में 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके अलावा एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी उपलब्ध है। यह टैबलेट इंटेल एटॉम एक्स5 प्रोसेसर पर कार्य करता है और इसमें पावर बैकअप के लिए 8,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि कंपनी के 13 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है।
कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला टू-इन-वन डिवाइस साबित होगा। लेनोवो का योगा बुक हालो कीबोर्ड व रियल-पेन एक्सेसरी के साथ आता पेश किया गया है। इसमें फुल टचस्क्रीनन बैकलिट ‘स्लेट जैसा’ कीबोर्ड है, जिसमें कोई फिजिकल बटन नहीं है। साथ ही मरियल-पेन एक्सेसरी से हालो कीबोर्ड पर एक वास्तविक पेन की तरह कुछ भी लिखा जा सकता है।
योगा बुक टू इन वन के आकार की बीत करें तो इसमें 10.1 इंच फुल एचडी डिसप्ले है। यह 9.6एमएम स्लिम है और इसका वजन 690 ग्राम है। नया योगा बुक केवल स्लिम ही नहीं है बल्कि इसमें नया डिजाइन भी दिया गया है। इस टू इन वन टैबलेट में दो स्क्रीन दी गई है। पहला डिसप्ले टचस्क्रीन है जबकि दूसरे डिसप्ले में टच सेंसिटिव सरफेस दिया गया है। जिसे क्रिएट पैड भी कहा जा सकता है। जिस पर उपभोक्ता स्टायलस की सपोर्ट से लिख सकते हैं व कुछ पेंट भी कर सकते हैं। जब आप क्रिएट पैड पर स्टायलस का उपयोग करेंगे तो वह आपको डिसप्ले पर दिखाई देगा।
लेनोवो योगा बुक में 8मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा व 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.0 है।