
माइक्रोसॉफ्ट ने सरफेस सीरीज में तीन नए डिवाइस को लॉन्च किया है। साथ ही कंपनी ने विंडोज 10 का नया अपडेट भी पेश किया है।
माइक्रोसॉफ्ट ने सरफेस सीरीज के तीन नए डिवाइस बाजार में उतारे जिनके नाम हैं- सरफेस स्टूडियो, सरफेस डॉयल और एक ज्यादा शक्तिशाली सरफेस बुक। इसके साथ ही कंपनी ने विंडोज 10 इस्तेमाल करने वाले अपने 40 करोड़ ग्राहकों के लिए 2017 की शुरुआत में बड़ा अपडेट जारी करने की घोषणा की। माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला ने यहां बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा, “माइक्रोसॉफ्ट में हमारा मिशन इस ग्रह के हरेक व्यक्ति और हरेक संस्था को अधिक प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाना है।”
सरफेस स्टूडियो की कीमत 2,999 डॉलर से शुरू होती है, जिसमें वर्कस्टेशन को एक पॉवरफुल डिजिटल कैनवस में बदलने की क्षमता है। इसमें अब तक का सबसे पतला एलसीडी मॉनिटर लगाया गया है। इसमें अल्ट्रा एचडी 4.5 के स्क्रीन हैं जो 4के टीवी की क्षमता से लैस है।
यह डिवाइस पेन, टच और एक नए इनपुट डिवाइस जो सृजनात्मक प्रक्रियाओं के लिए डिजायन किया गया है, उसके साथ काम करता है। वहीं, 2017 की शुरुआत में जारी होनेवाले विंडोज 10 क्रियेटर अपडेट से 3डी और मिक्स रियल्टी फीचर्स मिलेंगे।
गौरतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय बाजार में सरफेस प्रो 4 को लॉन्च किया था जिसकी कीमत 89,990 रुपए है। माइक्रोसाॅफ्ट द्वारा आॅफिशियल तौर पर भारत में लाॅन्च होने वाला यह पहला टैबलेट है। माइक्रोसाॅफ्ट सरफेस प्रो 4 के तकनीकी पक्ष की बात करेें तो इसमें 12.3-इंच का पिक्सलटच डिसप्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 2736×1824पिक्सल है। स्क्रीन काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 से कोटेड है। माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 4 में फोटोग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल रीयर कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियों काॅलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है।