Quantcast
Channel: » Hindi Articles
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

गूगल असिस्टेंट जल्द होगा हिंदी में उपलब्ध

$
0
0
google-assistance-image

हिंदी भाषी उपभोक्ताओं के लिए बेहद ही खास खबर है कि अब गूगल असिस्टेंट हिंदी भाषा में भी उपलब्ध होगा। इस साल के अंत तक ​इसमें हिंदी सपोर्ट उपलब्ध हो जाएगा।


गूगल ने आज बेहद ही महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए जानकारी दी कि भारतीय उपभोक्ताओं के लिए गूगल असिस्टेंट फीचर जल्द ही हिंदी भाषा में भी उपलब्ध होगा। इसका मतलब है कि अब उपभोक्ता गूगल के नए एआई आधारित असिस्टेंट का उपयोग हिंदी भाषा में भी कर पाएंगे। गूगल ने कहा कि गूगल असिस्टेंट में हिंदी भाषा का सपोर्ट इस साल के अंत रोलआउट होगा। गूगल असिस्टेंट को नए एआई आधारित असिस्टेंट के साथ इस साल आई/ओ 2016 में प्रदर्शित किया था। जिसमें उपभोक्ता कुछ भी सवाल पूछ सकते हैं जिनके जवाब के साथ गूगल ​असिस्टेंट और भी कई आॅप्शन मुहैया कराएगा।

गूगल असिस्टेंट में यदि आप गूगल पर कोई सवाल पूछते हैं तो आपको उससे मिलते—जुलते कई और सवाल भी उपलब्ध होंगे। इसमें गूगल असिस्टेंट आॅटोमेटिकली आपकी कंवर्सेशन में जाकर आपको सही जवाब देगा। गूगल आई/ओ 2016 में गूगल असिस्टेंट के प्रदर्शन के समय सुंदर पिचाई ने गूगल असिस्टेंट के उपयोग का उदाहरण देते हुए उस पर बोला कि वह उन मूवी की लिस्ट जानना चाहते हैं जो उनके फोन में हो और वह उनका आनंद ले सकें।

गूगल द्वारा आज की गई घोषणा के बाद गूगल असिस्टेंट के लिए पेश किए गए हिंग्लिश भाषा सपोर्ट का लाभ एलो मैसेजिंग एप में लिया जा सकेगा। एलो को पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। गूगल असिस्टेंट के फीचर मैसेजिंग एप्स से अलग हैं। उदाहरण के तौर यदि आप गूगल असिस्टेंट फीचर में इटेलियन डिनर के बारे में पूछते हैं तो यह आपको कई रेस्टोरेंट के आॅप्शन देगा। इसके लिए केवल आपको ‘@google’ टाइप करने की आवश्यकता है। अभी तक यह सुविधा केवल अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध थी किंतु अब उपभोक्ता असिस्टेंट में हिंग्लिश भाषा में चैट कर पाएंगे। गूगल असिस्टेंट देगा आपको सारे सवालों के जवाब

गूगल असिस्टेंट गूगल की सर्विस में शामिल है और उम्मीद है कि गूगल के आने वाले स्मार्टफोन पिक्सल में हेाम पेज पर गूगल असिस्टेंट फीचर उपलब्ध होगा। गूगल के अनुसार पिछले साल स्थानीय भाषा में 10 गुना वृद्धि देखी गई। वहीं हिंदी कंटेंट की खपत अंग्रेजी भाषा की तुलना में पांच गुना बढ़ी है। गूगल ने कहा कि भारत में इंटरनेट की जनसंख्या 2020 तक 650 मिलियन तक हो जाएगी। भारत दुनिया का इंटरनेट बाजार में सबसे तेजी बढ़ने वाला देश है। वहीं गूगल असिस्टेंट के हिंदी में आने के बाद इसमें और भी बढ़ोत्तरी होगी। गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन में वॉटरप्रूफ फीचर का हुआ खुलासा


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3023

Trending Articles