
अभी उपभोक्ताओं को अपने सिम एक्टिवेट कराने के लिए 24 घंटे या इससे लंबे समय का इंतजार करना होता है। वहीं नए स्कैन सिस्टम में कंपनी चंद मिनट में सिम को एक्टिवेट कर सकती है।
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस अपनी 4जी सेवा लॉन्च करने से पहले कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती। हाल में कंपनी के टैरिफ प्लान से जुड़ी खबरें आई हैं वहीं अब कंपनी के कैफ फार्म से सम्बंधित एक नई जानकारी सामने आई है। प्राप्त सूचना के अनुसार रिलायंस जीयो सिम एक्टिवेट करने के लिए एक स्कैनबॉक्स का उपयोग करने वाली है।
जहां अभी उपभोक्ताओं को अपने सिम एक्टिवेट कराने के लिए 24 घंटे या इससे लंबे समय का इंतजार करना होता है वहीं नए स्कैन सिस्टम में कंपनी चंद मिनट में ही डाटा अपलोड कर सिम को एक्टिवेट कर सकती हैं। कंपनी रिलांयस जीयो द्वारा अधिकृत रिटेल स्टोर पर इस स्कैनबॉक्स का उपयोग करने वाली है।
इस स्कैनबॉक्स में उपर की ओर एक लाइट का उपयोग किया गया है। इसके माध्यम से रिटेलर फोटो आईडी प्रूफ के साथ कैफ (कंज्यूमर एक्विजिशन फॉर्म) का फोटो क्लिक कर सीधे उपभोक्ता डाटा को रिलायंस जीयो के सर्वर पर अपलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही मात्र पांच मिनट में सिम को एक्टिवेट किया जा सकता है। यह सेवा उपभोक्ता और कंपनी दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है।
वीडियो में लीक हुआ रिलायंस का 4जी डाटा प्लान, जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान
वहीं आज वी लव जीयो नाम के एक यूट्यूब यूजर ने एक स्क्रीनकास्ट पोस्ट किया है जिसमें रिलायंस जीयो के 4जी प्लान के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। एक लीक के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी के आॅफिशियल वेबसाइट के बीटा संस्करण को दिखाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिलायंस जीयो की वेबसाइट से 4जी इनेबल हैंडसेट के अलावा सिम भी लिया जा सकता है। वहीं सिम में पोस्टपेड और प्रीपेड का भी विकल्प हैं। हैंडसेट के साथ 75जीबी डाटा 90 दिनों के लिए मुफ्त में दिया जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 पर 7,000 रुपए की छूट, क्या इसकी खरीदारी में है समझदारी?
हालांकि अभी तक सिम के कीमत की जानकारी वहां उपलब्ध नहीं है लेकिन आॅफर बेहद ही शानदार है। दी गई जानकारी के अनुसार रिलायंस जीयो की साइट पर सबसे कम कीमत में 1,900 रुपए का रिलायंस जीयो का माईफाई डॉन्गल है। इस डॉन्गल के साथ भी आपको 75जीबी का 4जी डाटा 90 दिनों के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगा।