
स्मार्टफोन में एप्लिकेशन की मदद से भी आप अपनी फिटनेस पर ध्यान दे सकते हैं। हमने 5 ऐसे ही फिटनेस एप की जानकारी दी है। जो आपको लिए ट्रेनर का काम करेंगे।
आज काम की व्यस्तता के कारण बहुत ही कम लोग हैं जो अपनी हेल्थ और फिटनेस पर ध्यान दे पाते हैं। बेहतर फिटनेस के लिए वर्कआउट की आवश्यकता होती है और आप इसके लिए समय नहीं निकाल पाते। वहीं समय होता भी है तो जिम का शुल्क सुनकर आप मना कर देते हैं। ऐसे में आपका स्मार्टफोन आपकी मदद कर सकता है। आज कई ऐसे एप्लिकेशन हैं जिनकी मदद से आप अपने फिटनेस को बरकार रख सकते हैं। आगे हमने 5 ऐसे ही फिटनेस एप की जानकारी दे रहे हैं जो आपको लिए ट्रेनर का काम करेंगे।
1. एस हेल्थ
यह एप्लिकेशन आपके पर्सनल कोच के रूप में काम करता है और आपको हर रोज ट्रेनिंग देता है। साथ ही इसके ट्रेनिंग प्रोग्राम की मदद से आप अपनी फिटनेस और हेल्थ को फिट रख सकते हैं। यह आपके हर कदम, फिजीकल एक्सरसाइज और एक्टिविटी को ट्रैक करता है। इसके साथ ही आप इससे खाने-पीने और कैफिन आदि की जानकारी भी ले सकते हैं। इसमें हार्ट रेट सेंसर, ब्लड प्रेशर, ब्लेट ग्लूकोज और स्ट्रैस जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं। सैमसंग के इस फिटनेस एप्लिकेशन का उपयोग गैलेक्सी और गैलेक्सी गियर के साथ ही अन्य सभी एंडराॅयड स्मार्टफोन पर आसानी से किया जा सकता है।
2. गूगल फिट
यह एप आपकी सभी एक्टिविटी को ट्रैक करता है। उसमें चलना, दौड़ना और साइकिल चलाना शामिल है। आपके हर कदम पर इसकी नजर होती है जिसके बाद यह आपको पूरे दिन उपयोग होने वाली कैलोरी की जानकारी देता है। इसके माध्यम से आप आसानी से अपनी डाइट मैनेज कर सकते हैं। इसमें उपयोग होने वाले अन्य फीचर्स के तौर पर ट्रैक फिटनेस, न्यूट्रिशन, स्लीप और वजन शामिल हैं। आप अपने एंडराॅयड फोन के अलावा इसका उपयोग टैबलेट, वेब और एंडराॅयड वियर वाॅच में कर सकते हैं।
गूगल ने दिखाया एंडरॉयड एन का प्रिव्यू, जानें कैसा होगा यह नया आॅपरेटिंग सिस्टम
3. हेल्थ और न्यूट्रिशन गाइड
फिटनेस के लिए जितनी जरूरी एक्ससाइज होती है उतना ही जरूरी है कि खाने-पीने पर सही ध्यान दिया जाए। ऐसे में हेल्थ और न्यूट्रिशन गाइड एप आपकी मदद कर सकता है। इस एप में हेल्थ टिप्स के अलावा न्यूट्रिशन टिप्स, न्यूट्रिशन कैल्कुलेटर, होम रेमिडाइस और हेल्थ रेसिपी कंटेंट उपलब्ध है। जिसकी मदद से आप अपनी हेल्थ को मैनेज कर सकते हैं। इस एप की मदद से आप यह भी जान सकते हैं कि आपको कि कितनी कैलोरी और प्रोटीन और आवश्यकता है।
4. 7 मिनट वर्कआउट
वर्कआउट के लिए जिम में जाना हो तो एक घंटा आराम से खर्च हो जाता है। ऐसे में आप घर पर ही 7 मिनट वर्कआउट एप के माध्यम से वर्कआउट कर सकते हैं। इसके उपयोग से वजन कम करने के अलावा हेल्थ को भी बेहतर कर सकते हैं। इस एप में 12 एक्सरसाइज दी गई हैं जिन्हें आप 10 सेकेंड के ब्रेक के साथ 30 सेकेंड में कर सकते हैं। इसमें दी गई एक्सरसाइज के लिए आपको कुर्सी और दीवार के सहारे की आवश्यकता होगी। इसकी एप की खासियत है कि इसका उपयोग न केवल घर में बल्कि आॅफिस में समय मिलने पर भी आसनी से किया जा सकता है। साथ ही इसमें आपको डेली वर्कआउट के लिए नोटिफिकेशन भी प्राप्त होते हैं।
जानें ट्रूकॉलर से कौसे होगा फोन कॉल
5. डेली वर्कआउट फ्री
इस एप में 5 से 10 मिनट के लिए 10 अलग-अलग प्रकार के वर्कआउट दिए गए हैं। वहीं 95 से अधिक एक्सरसाइज उपलब्ध हैं। इस एप का उपयोग महिला व पुरूष दोनों ही कर सकते हैं। इसमें हर एक्सरसाइज की वीडियो मौजूद है जिसके द्वारा आप आसानी से उन्हें ट्राई कर सकते हैं। यह पर्सनल ट्रैनर के तौर पर कार्य करता है। खास बात है कि इसमें आॅन-स्क्रीन निर्देश और टाइम दिया जाता है। साथ ही इसे उपयोग करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं है। केवल एक बार डाउनलोड कर इसे कभी भी बिना इंटरनेट के उपयोग किया जा सकता है।