
हर कोई जनता है कि प्रियंका चोपड़ा बहुमुखि प्रतिभा की धनी हैं। बड़े पर्दे पर काम करने के अलावा वे अमेरिकी टीवी शो में भी आ चुकी हैं। वहीं कुछ साल पहले उन्होंने अपना एल्बम भी लॉन्च किया था। अब प्रियंका चोपड़ा मोबाइल के क्षेत्र में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। जल्द ही वे मोबाइल फोन पर नजर आने वाली हैं।
मोबाइल में अब तक आपने उन्हें फिल्म के वीडियो और वॉलपेपर में ही देखा होगा। परंतु इस बार वे मोबाइल पर प्रसारित होने वाले शो में एक्टिंग करती नजर आएंगी। भारत की प्रमुख मोबाइल वीडियो सेवा प्रदाता कंपनी नेक्सजीटीवी और प्रियंका चोपड़ा की प्रोडक्शन कंपनी, पर्पल पेब्बल पिक्चर एंड एंडेमॉल-शाइन इंडिया ने एक समझौता किया है। इसके तहत दोनों कंपनियां मिलकर स्मार्टफोन के लिए मोबीसोड्स बनाएंगी जो मोबाइल फोन पर प्रसारित किए जाएंगे। इस मोबिसोड्स में प्रियंका चोपड़ा एक अहम किरदार में होंगी।
दिल्ली-एनसीआर में जल्द शुरू होगी वोडाफोन 4जी सेवा, कंपनी ने जारी की 4जी रेडी सिम
दी गई जानकारी के अनुसार मोबाइल फोन के लिए ‘इटस् माई सिटी’ नाम से 14 भाग का मोबी सीरीज बनाया जा रहा है। यह सीरीज मुंबई की चार लड़कियों की जिंदगी और संघर्ष पर आधारित है। मनिका, सोनाली, टीना और निक्की ये चारों लड़कियां अपने सपनों को साकार करने मुंबई आती हैं और एक ही फ्लैट में रहती हैं।
एंडरॉयड स्मार्टफोन में मैमोरी कार्ड लगाने पर हो रही है समस्या, जानें 8 समाधान
इस सीरीज को मोबाइल फोन पर नेक्सजीटीवी एप के माध्यम से देखा जा सकता है। 22 जनवरी शुक्रवार को इसका पहला प्रीमीयर है। ‘इटस् माई सिटी’ मोबीसोड्स को हर मंगलवार और शुक्रवार प्रसारित किया जएगा।
किसी भी बॉलीवुड सेलेब्रिटी के लिए यह पहली तरह की कोशिश है। इस बारे में प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि ”मोबाइल फोन पर प्रसारित होने वाली यह कहानी वास्तविकता के बहुत करीब है। इसमें बातचीत और स्थितियों को भी वास्तविक दिखाने की कोशिश की गई है। कुछ लड़कियां अपने सपनों को सच करने मुंबई आती हैं। आशा है कि इस कहानी के दर्शक इसे अपनी जिंदगी के करीब पाएंगे।”